Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार साबित करने के लिए नहीं : कांग्रेस

लोक सभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों की तैयारियों के रूप में देखी जा रही पदयात्रा- Bharat Jodo Yatra पर कांग्रेस ने कहा, इस यात्रा का मकसद राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट बताना नहीं है।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra कई राज्यों से गुजरने के बाद हरियाणा में है। इसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी पदयात्रा होनी है। 9 सितंबर से लगातार पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेता मानकर भावी चुनाव की तैयारियों में जुटने की बातें भी करते हैं। हालांकि, पदयात्रा में राहुल के साथ पहले दिन से चल रहे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, इस पदयात्रा का मकसद राहुल गांधी को 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार साबित करना नहीं है।

हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा' 2024 के आम चुनावों के मकदस से की गई कवायद नहीं। उन्होंने कहा, कांग्रेस की अगुवाई में हो रही पदयात्रा अगले आम चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस महासचिव सह संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है। यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है।"

jairam ramesh congress

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi के साथ नंगे पैर क्यों चल रहा है Vikram ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    रमेश ने जोर देकर कहा कि 'कन्याकुमारी से कश्मीर' तक का पैदल मार्च चुनावी यात्रा नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक सत्तावाद जैसे तीन बड़े मुद्दों को उठाया है।

    बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 9 सितंबर से शुरू होने के बाद 100 से दिनों में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 50 से अधिक जिलों को कवर कर चुकी है। पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से गुजर चुकी है। तीन जनवरी को पदयात्रा दोबारा शुरू हुई है। 10 जनवरी तक हरियाणा में रहने के बाद 11 जनवरी से 20 जनवरी तक पंजाब और 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के बाद पदयात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। 30 फरवरी को राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+