ममता की छांव: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी से मिली बुजुर्ग महिला, दुलारते हुए लगाया गले- Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस वक्त यात्रा आंध्र प्रदेश में है। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला से मिलने का उनका प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें राहुल गांधी भीड़ से घिरे हैं और एक बुजुर्ग महिला से मिल रहे हैं। इस दौरान महिला राहुल गांधी के कंधे पर थपथपाती है, फिर दुलारते हुए दोनों गालों को चूमती है और हग करती है। साथ ही बुजुर्ग महिला ने इस दौरान राहुल गांधी का हाल चाल भी पूछा। इस पर राहुल गांधी ने महिला को जवाब दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने बुजुर्ग महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से हाथ मिलाया व यात्रा के अगले पड़ाव के लिए निकल लिए। कांग्रेस की तरफ से इस वीडियो को 'ममता की छांव' नामक कैप्शन से शेयर किया गया है।

7 सिंतबर को शुरू हुई थी यात्रा
कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को गई थी। 7 सितंबर से लेकर अब तक यात्रा ने 1,000 किलोमीटर की दूरी को तय कर लिया है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और उनके सहयोगी हर वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही यात्रा के इस अनुभव को भी शेयर कर रहे हैं। इस यात्रा से कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी जुड़ीं थीं। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा सोनिया गांधी के जूते के फीते को भी बांधते हुए शेयर किया गया था।
इससे पहले एक लड़की से मिलने का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें यात्रा के दौरान उनसे एक बच्ची मिलती है और मिलने की खुशी में रोने लगती है। इस दौरान लड़की की मां भी मौजूद रहती है। वहीं, जब लड़की रोने लगती है तब राहुल गांधी उसके कंधे पर हाथरखकर उसे अपने साथ लेकर चलने लगते हैं।
5 महीने तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा पांच महीने तक चलेगी। इस दौरान 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2024 के चुनावों में उसे फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि कांग्रेस को 2014 लोकसभा चुनाव के बाद कई बड़े चुनावों में हार मिली है, जिससे पार्टी उबरने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bharat jodo yatra : धार्मिक नगरी उज्जैन में राहुल गांधी का सबसे बड़ा कार्यक्रम, जनसभा में देंगे खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications