Bharat Jodo Yatra में राहुल के साथ पैदल चले आदित्य, संजय राउत बोले- ये दोनों देश का नेतृत्व करने में सक्षम
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र के नांदेड़ में है। शुक्रवार को इस यात्रा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक मार्च किया। वहीं, आदित्य ठाकरे के इस मार्च में शामिल होने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि दोनों युवा नेता राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

यात्रा में शामिल होने के बाद आदित्य ने दिया था बड़ा बयान
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वह वैचारिक मतभेदों के बावजूद भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। क्योंकि इस वक्त लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-शिवसेना के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसा सबसे अधिक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन के दौरान देखने को मिल था। हालांकि, बाद में वहां उद्धव के नेतृत्व में सरकार भी बनी, लेकिन इस वर्ष जून में वहां पर सरकार गिर गई।
Recommended Video
आदित्य ठाकरे बोले पार्टी से हैं पुराने संबंध
यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि इंदिरा गांधी के बालासाहब ठाकरे के साथ अच्छे संबंध थे। कांग्रेस और शिवसेना नेता दोस्त रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बालासाहब ठाकरे ने प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था। ऐसे में अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने एक साथ आए हैं।
कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को यात्रा के लिए किया था आमंत्रित
कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद पार्टी की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया कि या तो उद्धव या आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की तरफ से राकांपा प्रमुख शरद पवार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह यात्रा में शामिल नहीं हो सकें। हालांकि, उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले गुरुवार को यात्रा में शामिल हुईं।
7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। साउथ के राज्यों को कवर करते हुए मार्च अब महाराष्ट्र पहुंचा है। वहीं, इसके बाद यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी को उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा से उसे आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- 'पीएम मोदी-अमित शाह से करूंगा मुलाकात', शरद पवार से मिलने के बाद बोले संजय राउत












Click it and Unblock the Notifications