Odisha: राहुल गांधी के 'टीके' पर भीड़ गए कांग्रेस-बीजेपी, देखें एकदूसरे को क्या-क्या कह दिया...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान पुजारी को अपने माथे पर 'छोटा तिलक' लगाने के लिए कहा जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें 'चुनावी हिंदू' बताया है।
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान राउरकेला के वेदव्यास मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो से एक छोटी क्लिप पोस्ट की जिसमें कांग्रेस नेता को छोटा तिलक लगाने का अनुरोध करते हुए सुना गया। वीडियो के साथ अमित ने लिखा, "चुनावी हिंदू राहुल गांधी"।
यह भी देखें: MP News: 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सीएम डॉ मोहन यादव ने सभी का किया स्वागत
आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की मीडिया टीम बेरोजगारी से पीड़ित है और उसके पास वीडियो वायरल करने के अलावा कोई काम नहीं है।
उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बेरोजगार बीजेपी की मुख्य मीडिया टीम है। उनके पास करने के लिए और कुछ नहीं है। वे बस वायरल वीडियो चलाते हैं।"
यह भी देखें: हेमंत सोरेन और बिनोद सिंह के बीच WhatsApp पर हुई थी क्या बात? ED ने पूछताछ के दौरान दिखाए ये सबूत!
'चुनावी हिंदू' होने के आरोपों को खारिज करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मंदिर का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि इस मंदिर की गुफा ही वह स्थान है जहां ऋषि और कवि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की थी।
एक्स पर एक पोस्ट में, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आधिकारिक हैंडल ने पोस्ट किया, "आज हमने ओडिशा के राउरकेला में स्थित प्राचीन वेदव्यास मंदिर में दर्शन और पूजा की। महर्षि वेदव्यास ने इसी स्थान पर महान ग्रंथ महाभारत की रचना की थी, जो हमें अधर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाता है। मेरी कामना है कि अन्याय के विरुद्ध शुरू किया गया न्याय का युद्ध सफल हो।"
यह भी देखें: पति ने लंदन से तो पत्नी ने अमेरिका में की पढ़ाई, जानें जयंत चौधरी और चारू चौधरी में कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा...












Click it and Unblock the Notifications