पति ने लंदन से तो पत्नी ने अमेरिका में की पढ़ाई, जानें जयंत चौधरी और चारू चौधरी में कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। मथुरा से सांसद रह चुके जयंत की पार्टी आरएलडी के अलग होने की बात कही जा रही है।
जयंत पिछले 5 साल से सपा के साथ गठबंधन में हैं और यूपी में इंडिया गठबंधन के धुरी माने जाते रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने समझौते के तहत जयंत चौधरी को यूपी में 7 सीटें, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, हाथरस और अमरोहा देने का भी ऐलान किया था।

जयंत के इंडिया ब्लॉक से अलग होने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव, दोनों ने ही कहा कि जयंत चौधरी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं और वह राजनीति को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे। जयंत चौधरी के गठबंधन तोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी चारु चौधरी भी चर्चाओं में बनी हुई हैं।
चारु और जयंत की शादी साल 2003 में हुई थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि वो एपीआई पर्सनल डिटेल्स को पब्लिक करना भी पसंद नहीं करती हैं। आइए जानते हैं जयंत और चारु में से किस की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन ज्यादा है। इस मामले में दोनों पति पत्नी में से आगे कौन है!
यह भी देखें: BJP and RLD: जयंत को साथ लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अजेय होना चाहती है भाजपा
जयंत चौधरी
27 दिसम्बर 1978 को एक राजनीतिक परिवार में जन्में जयन्त चौधरी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पंद्रहवी लोक सभा में उत्तर प्रदेश के मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से वो सांसद रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र और अजीत सिंह के पुत्र हैं जयंत ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भारत से करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से स्नातक की डिग्री ली है। वो वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य हैं।
यह भी देखें: क्या अखिलेश का भरोसा तोड़ बीजेपी में शामिल होंगे जयंत चौधरी? सपा प्रमुख ने तोड़ी इस मुद्दे पर चुप्पी...
चारु चौधरी
चारु चौधरी एक नामी फैशन डिजाइनर हैं। वो जूकी नाम से एक ब्रांडेड शोरूम चलाती हैं, जो नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी में मेहरचंद मार्केट में स्थित है।
एक मीडिया हाउस से बातचीत में चारू ने बताया कि उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में ढाई साल तक काम किया और फैशन डिजाइनिंग में अपने सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी। चारू ने अपनी उच्च शिक्षा जेपीडीसी, दिल्ली और जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से प्राप्त की है।
यह भी देखें: जयंत चौधरी की BJP के साथ बातचीत पर बोले अखिलेश यादव,कहा-'वह सुलझे इंसान हैं,किसान हित में संघर्ष जारी रखेंगे'












Click it and Unblock the Notifications