'2-18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन पूरी तरह सुरक्षित', भारत बायोटेक ने कहा- साइड इफेक्ट भी बहुत कम
'2-18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन पूरी तरह सुरक्षित', भारत बायोटेक कहा- साइड इफेक्ट भी बहुत कम
नई दिल्ली, 17 जून: भारत बायोटेक ने कहा है कि 2 से 18 साल के बच्चों को लगाई जाने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन BBV152 या कोवैक्सिन पूरी तरह से सुरक्षित है। मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि 2-18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन पूरी तरह सुरक्षित है। रिपोर्ट में यह भी बताया है कि बच्चों पर इसके साइड इफेक्ट भी बहुत कम होंगे। इस रिपोर्ट को द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में 16 जून को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया था।

526 बच्चों पर किया गया टेस्ट
भारत बायोटेक द्वारा साझा किए गए प्रकाशन के अनुसार, डेटा एकत्र करने के लिए पिछले साल भारत के छह अस्पतालों में इन 526 बच्चों का परीक्षण किया गया था। जिसमें से 374 बच्चों में बहुत हल्के साइड इफेक्ट जैसे इंजेक्शन की जगह पर दर्द होना, हल्का बुखार दिखा था। ये सारे लक्षण एक दिन में सही भी हो गए थे।

'बच्चों के लिए टीके की सुरक्षा महत्वपूर्ण है'
भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा, "बच्चों के लिए टीके की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोवैक्सिन ने अब बच्चों में सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी के लिए डेटा साबित कर दिया है। हमने अब अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। प्राथमिक टीकाकरण और बूस्टर डोज के लिए वयस्कों और बच्चों के लिए हमारे पास एक सुरक्षित वैक्सीन है।''

'ये रिसर्च सिर्फ इम्यून रिस्पॉन्स को लेकर'
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने कहा है कि कोवैक्सिन के सेकेंड और थर्ड रिपोर्ट में पाया गया है कि ये बाल चिकित्सा विषयों में सुरक्षित, अच्छी तरह से सहन करने योग्य और अत्यधिक इम्युनोजेनिक है। लैंसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये रिसर्च सिर्फ इम्यून रिस्पॉन्स को लेकर किया गया है। इसका क्लिनिकल इफेक्ट से कोई लेनादेना नहीं है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि ये रिसर्च बहुत छोटे पैमाने पर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications