थर्ड फेज के ट्रायल में एक कदम और आगे बढ़ी भारत बायोटेक की Covaxin, वॉलिंटियर्स का नामांकन पूरा
नई दिल्ली। Bharat biotech covaxin हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा निर्मित की जा रही 'कोवैक्सीन' अपने थर्ड फेज के ट्रायल में एक कदम और आगे बढ़ गई है। दरअसल, गुरुवार को कंपनी ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए भर्ती किए गए वॉलिंटियर्स का नामांकन पूरा कर लिया। आपको बता दें कि भारत बायोटेक ने हाल ही में थर्ड फेज के ट्रायल के लिए 23000 वॉलिंटियर्स की भर्ती की थी। कंपनी ने इस भर्त के साथ 26000 वॉलिंटियर्स पर किए जाने वाले परीक्षण के लक्ष्य को पूरा किया था। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये वैक्सीन थर्ड फेज के ट्रायल से गुजरेगी।

Recommended Video
कोवैक्सीन को लेकर उठ रहे थे सवाल
आपको बता दें कि कोवैक्सीन को हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGO) ने इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इसके अलावा कोविशील्ड को भी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। कोवैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल जाने के बाद से ही विपक्ष ने इसको लेकर सवाल खड़े किए थे। दरअसल, अभी ये वैक्सीन ट्रायल के थर्ड फेज से गुजर रही है। ऐसे में सवाल ये उठे थे कि ट्रायल के दौरान वैक्सीन को क्यों मंजूरी दे दी गई।
DCGI की तरफ से मंजूरी मिल जाने के बाद अगर 10 से 12 दिनों में देशभर में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो सकता है। इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications