Bharat Bandh: किसानों का आज भारत बंद, जानिए देश में आज क्या-क्या खुलेगा और क्या-क्या रहेगा बंद
Bharat Bandh News: संयुक्त किसान मोर्चा सहित कई किसान संगठनों ने आज शुक्रवार 16 फरवरी के लिए 'भारत बंद' बुलाया है। केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए किसानों ने देशव्यापी हड़ताल, ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है।
भारत बंद का आह्वान सैकड़ों किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। फिलहाल पंजाब-हरियाणा से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को शंभू बॉर्डर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने रोक रखा है। जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। चलिए जानते हैं आज भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

Farmer Protest Bharat Bandh: भारत बंद के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?
- भारत बंद की वजह से आज परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से संबंधित गतिविधियां, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक एवं सेवा प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे।
- 16 फरवरी यानी आज सब्जियों और अन्य फसलों की आपूर्ति, खरीद और बिक्री निलंबित रहेगी।
- 16 फरवरी यानी आज सब्जी मंडियों, अनाज मंडियों को बंद रखा जाएगा।
- आज सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा।
- शहरों की दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा। किसी भी तरह के कार्यक्रम भी नहीं करने दी जाएगी।
- प्राइवेट और सरकारी गाड़ियां भी नहीं चलेंगी। हालांकि एंबुलेंस, शव वाहन, शादी के लिए जा रही गाड़ियों, अस्पतालों, अखबार वाली गाड़ियों, परीक्षा देने जाने वाले छात्रों की गाड़ियों और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही रास्ता खुला रहेगा।
- वहीं पंजाब के निजी बस उद्योग ने इस भारत बंद का सपोर्ट किया है। पंजाब में 16 फरवरी को सभी निजी बसें बंद रहेंगी।
What are farmers demanding: किसानों की क्या-क्या हैं मांग?
- कानून के जरिए सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को मजबूत करें।
- पुरानी पेंशन योजना को पुन बहाल करें।
- सभी श्रमिकों (औपचारिक और अनौपचारिक) के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।
- खेती और घरेलू उपयोग दोनों के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करें।
- व्यापक फसल बीमा लागू करें।
- मौजूदा पेंशन को बढ़ाकर 10,000 प्रति माह करें।












Click it and Unblock the Notifications