भारत बंद: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ सोनिया गांधी राजघाट पर करेंगी धरना
Recommended Video

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी हिस्सा लेंगी। वह राजघाट बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। देशभर के तमाम राज्यों में कांग्रेस के नेता और पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। इस भारत बंद में सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने को कहा गया है।

कांग्रेस का हमला
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद में कुल 21 विपक्षी दल और तमाम व्यापार संगठन शामिल हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 52 महीनों में देश की जनता से स11 लाख करोड़ रुपए की लूट हुई है, इस सरकार को मोदी सरकार नहीं बल्कि मुनाफाखोर कंपनी चला रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए, ऐसा करने से इसके दाम में 15-18 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आ सकती है।

तमाम दल हड़ताल में शामिल
भारत बंद को देशभर के तमाम क्षेत्रीय दलों ने अपना समर्थन दिया है, जिसमें समाजवादी पार्टी, डीएमके, एनसीपी, मनसे, डेजीए, आरजेडी सहित तमाम दल शामिल हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भारत बंद का समर्थन किया है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने उनकी पार्टी के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि अगर महाराष्ट्र में किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी होती है तो उसके लिए मनसे जिम्मेदार होगी।

टीएमसी हड़ताल के खिलाफ
काांग्रेस के साथ ही वामदलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान तमाम दुकाने, ट्रांसपोर्ट, स्कूल आदि बंद रहेंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस ने 6 घंटे के भारत बंद का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ लेफ्ट फ्रंट ने 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। हालांकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी इस बंद से दूर है। पार्टी ने बंद के मुद्दे का समर्थन किया है, लेकिन साफ किया गया है कि वह किसी भी तरह की हड़ताल या बंद के खिलाफ है।
इसे भी पढ़ें- LIVE: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद, ओडिशा में रोकी ट्रेन












Click it and Unblock the Notifications