Bharat Bandh: किसानों को मिला विदेश से समर्थन, अमेरिकी सांसदों ने मोदी सरकार से की ये अपील
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आज (8 दिसंबर, 2020) किसान संगठनों ने 'भारत बंद' बुलाया है। भारत में कई विपक्षी दलों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है, इसके अलावा कई विदेशी नेताओं ने भी किसान प्रदर्शनकारियों के पक्ष में बयान दिया है। मंगलवार को कई अमेरिकी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए अपना समर्थन दिया है और भारत सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी जाए। बता दें कि इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी किसान आंदोलन के समर्थन में बयान दे चुके हैं।

Recommended Video
गौरतलब है केंद्र सरकार द्वारा दो नए और एक संशोधित कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत सरकार के साथ 5 दौर की वार्ता के बाद भी अभी तक स्थिति समान्य नहीं हो सकी है। इस बीच सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान संगठनों ने आज देशभर में 'भारत बंद' का आह्वान कर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में मंगलवार को अमेरिकी सांसदों ने भी भारत सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।
अमेरिका में रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि पंजाबी किसानों को हिंसा के डर के बिना अपनी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं, एक अन्य सांसद ने किसानों के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि भारत में अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए किसानों के साथ मैं खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आजीविका बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। उधर, भारत ने किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी को केंद्र सरकार ने अनुचित बताया है। सरकार ने कड़े शब्दों में कहा कि यह मामला एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों से संबंधित है।
यह भी पढ़ें:: कृषिमंत्री से मिलने के बाद बोले प्रगतिशील किसान संगठन के कंवल सिंह- नए कानून अच्छे हैं, प्रदर्शन करने वाले गुमराह












Click it and Unblock the Notifications