जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भगवंत मान, जिन्‍हें मिल रही है पंजाब सीएम की कुर्सी

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भगवंत मान, जिन्‍हें मिल रही है पंजाब सीएम की कुर्सी

चंडीगढ़, 10 मार्च । पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने जीत हासिल कर ली हैं। जीत हासिल करने के बाद अगले पांच सालों तक पंजाब में सीएम की कुर्सी संभालने वाले भगवंत मान जानिए भवगंत मान कौन हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

नामांकन के समय भगवंत मान ने हलफनामें में संपत्ति का किया था खुलासा

नामांकन के समय भगवंत मान ने हलफनामें में संपत्ति का किया था खुलासा

48 वर्षीय मान ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल अपनी संपत्ति और देनदारियों का अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया। चुनाव से पहले अपनी मां के साथ उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए धूरी में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है

भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है

कॉमेडियन से नेता बने संगरूर सीट से आप पार्टी के सांसद भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 27 लाख रुपये की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और 1.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

भगवंत मान के पास है 48.10 लाख रुपये की चल संपत्ति

भगवंत मान के पास है 48.10 लाख रुपये की चल संपत्ति

भगवंत मान ने अपने हलफनामे में 48.10 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी थी ।अपनी चल संपत्ति में भगवंत मान 27 लाख रुपये की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी और तीन लाख रुपये की शेवरले क्रूज़ होने की जानकारी दी थी ।

भगवंत मान के पास के पास हैं इतना सोना

भगवंत मान के पास के पास हैं इतना सोना

भगवंत मान ने यह भी कहा कि उनके पास 95 ग्राम वजन के पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण, 5.50 लाख रुपये के घरेलू सामान और 20,000 रुपये की एक बंदूक है।

कुल आय 18.34 लाख रुपये है

कुल आय 18.34 लाख रुपये है

भगवंत मान ने वर्ष 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 18.34 लाख रुपये घोषित की । मान ने संगरूर में 1.12 करोड़ रुपये की कृषि भूमि भी बताई है। पटियाला में उनकी 37 लाख रुपये की व्यावसायिक संपत्ति भी है।हलफनामे के अनुसार उनके पास कोई आवासीय संपत्ति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+