भगवंत मान की कॉमेडी के ये 5 वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, सिद्धू के सामने कहा था, 'राजनीति क्या होती'

भगवंत मान की कॉमेडी के ये 5 वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, सिद्धू के सामने कहा था, 'राजनीति क्या होती'

नई दिल्ली, 11 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड जीत मिली है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें आप ने जीती है। आप की जीत के साथ ये भी तय हो गया है कि पंजाब के अब नए मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे। भगवंत मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। एक कॉमेडियन और अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले भगवंत मान अब पंजाब के सीएम बनने जा रहे हैं। भगवंत मान के सीएम बनने के बाद उनके सारे पुराने कॉमेडी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए हम आपको भगवंत मान के 5 बेस्ट कॉमेडी वीडियो दिखाते हैं, जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी।

सिद्धू के सामने भी कॉमेडी कर चुके हैं भगवंत

सिद्धू के सामने भी कॉमेडी कर चुके हैं भगवंत

भगवंत मान का जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान का, जब भगवंत मान ने एक कंटेस्टेंट के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू के सामने कॉमेडी की थी। ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा क्योंकि सिद्धू उस वक्त कॉमेडी शो में जज थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। लेकिन अब गेम चेंज हो गया है। अब भगवंत मान सीएम बनने वाले हैं। इस वीडियो क्लिप में भगवंत मान राजनीति का मजाक उड़ाते हैं। वे कहते हैं, 'मैंने एक राजनेता से पूछा कि राजनीति का मतलब क्या होता है। उन्होंने मुझे बताया कि यह निर्णय लेने का कार्य है कि कैसे शासन करना है। फिर मैंने पूछा गोरमिंट (सरकार) का मतलब क्या होता है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि जो लोग हर मुद्दे पर गौर करते हैं (निकट से देखते हैं) वे इसे एक मिनट बाद भूल जाते हैं।''

बचपन से ही था भगवंत मान को कॉमेडी का शौक

बचपन से ही था भगवंत मान को कॉमेडी का शौक

पंजाब के संगरूर जिले के गांव सतोज में पैदा हुए भगवंत मान को बचपन से ही कॉमेडी का शौक था। वह इसी दिशा में अपना करियर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कॉलेज के कॉमेडी प्रोग्राम और यूथ कॉमिडी फेस्टिवल्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। जहां उन्हें कई प्रतियोगिताओं के लिए गोल्ड मेडल भी मिला। भगवंत मान की कॉमेडी में हमेशा से राजनीति का तड़का था। वह अपनी कॉमेडी में राजनीति से लेकर खेल और बिजनेस तक की बाते करते थे।

विदेशों में भी भगवंत मान ने किया है कॉमेडी शो

विदेशों में भी भगवंत मान ने किया है कॉमेडी शो

देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भगवंत मान ने कॉमेडी शो किया है। भगवंत मान का पहला कॉमेडी एलबम वीडियो जगतार जग्गी के साथ रिलीज हुआ था। दोनों ने बाद में एक के बाद एक कई प्रोगाम साथ किए थे। हालांकि इन दोनों की पार्टनशिप अधिक लंबी नहीं चली। 10 साल बाद दोनों ने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली। साल 2006 में भगवंत मान ने कनाडा और इंग्लैंड में अपने शो 'नो लाइफ विद वाइफ' के कई शो किए, जिसके बाद उन्हें काफी सफलता मिली।

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बदली भगवंत मान की किस्मत

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बदली भगवंत मान की किस्मत

भगवंत मान की किस्मत 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बदली है। 2008 में कॉमेडी शो 'द ग्रेट डियन लाफ्टर चैलेंज' टीवी पर आया था। इस शो में कपिल शर्मा, सुनील पाल, सुगंधा मिश्रा, भारती सिंह, अहसान कुरैशी, राजू श्रीवास्तव ,चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी जैसे कॉमेडियम ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+