Loksabha Election 2019 : स्‍मृति ईरानी ने कहा, 'भाग राहुल भाग' सिंहासन खाली करो

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक बार फिर से अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं, अपने बयानों से अक्सर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला करने वाली स्मृति ईरानी ने इस बार ट्विटर पर राहुल गांधी पर तंज कसा है, दरअसल स्मृति ईरानी का ये ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया।

भाग राहुल भाग...

भाग राहुल भाग...

ऐसी खबरें हैं कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं, जिसके बाद स्मृति ईरानी ने ट्विटर एकांउट पर अमेठी कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र को लगाते हुए लिखा 'अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया, सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है.' इस ट्वीट के साथ एक हैशटैग भी लगाया गया था... #BhaagRahulBhaag.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी का यह ट्वीट कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के उस ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद आ गया जिसमें सुरजेवाला ने लिखा था कि चाँदनी चौक ने हराया,अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार बार जनता ने ठुकराया,हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया, अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का मौहाल बनाया।#BhaagSmritiBhaag.

स्मृति ने कसा राहुल पर तंज

यही नहीं सुरजेवाला ने ये भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लडऩे का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव का अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन देने के साथ स्वागत किया है।

अमेठी में हारी थीं स्मृति ईरानी

अमेठी में हारी थीं स्मृति ईरानी

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतारा गया था, जिसमें स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा था, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे और ईरानी को 3,00,748 मत हासिल हुए थे, इस तरह ईरानी को 1,07,903 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+