Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन 5 राज्यों में अगले 4 दिनों में भारी बारिश, 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Recommended Video

    Monsoon की वजह से हो रही Heavy Rainfall की इन States में आशंका, High Alert जारी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में बारिश आफत की बारिश साबित हो रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है तो वहीं कई राज्यों में ये बारिश लोगों की जान ले रहा है। बारिश से बेहाल देश के कई राज्यों में अगले 4 दिनों में झमाझम बारिश होने वाली है। जबकि 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

     अगले 4 दिनों में इन 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश

    अगले 4 दिनों में इन 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश

    मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 5 राज्यों 9 से 12 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 4 दिनों में मध्‍य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और छत्तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, गोवा और दिल्ली में बारी बारिश होने की संभालवा है। मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। वहीं देश के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश को सावधान किया है, जहां 9 से लेकर 12 तारीख तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि आज रात से ही वहां बारिश शुरू हो गई है।

     इन राज्यों में भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत

    इन राज्यों में भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत

    इन पांच राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने यूपी, उत्तरांचल, गुजरात, राजस्थान समेत 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 4 दिनों में मुंबई को भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, ओडीशा, मराठवाड़ा, सिक्किम, पूर्वी यूपी और असाम , मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी है।

     यूपी-बिहार में भी मूसलाधार बारिश की आशंका

    यूपी-बिहार में भी मूसलाधार बारिश की आशंका

    मौसम विभाग मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरांचल, बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू एंड कश्‍मीर में अगले 4 दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। इन राज्यों में भी मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+