कार्टून फिल्म के चलते हुई इस मासूम बच्चे की मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे

अगर आपका बच्चा भी कार्टून फिल्में देखता है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये कार्टून आपके बच्चे की जान ले सकता है।

हैदराबाद। बच्चों को टीवी में कार्टून देखना बेहद पसंद है। बच्चे घंटों तक टीवी से चिपके रहकर कार्टून देखते रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी कार्टून देखता है तो जरा सावधान हो जाएं, क्योंकि ये कार्टून आपके बच्चे की जान ले सकता है।

 Telangana: Boy tries to copy cartoon scene, dies

जी हां तेलंगाना में एक बच्चे की मौत की वजह कार्टून फिल्म बना है। 12 साल के जयदीप मदुगुला की जान कार्टून के चलते चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेलीविजन पर एक कार्टून फिल्म देखने के बाद जयदीप ने कथित तौर पर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर विष्णुवद्र्धन रेड्डी के मुताबिक जयदीप अपने दादा-दादी के घर आया हुआ था। वो घर में टीवी पर कार्टून देख रहा था। टीवी देखने के दौरान लड़के ने कहा कि वो कार्टून के हीरो की तरह जलेगा, लेकिन उसे कुछ नहीं होगा। दादा-दादी ने उसकी बात को मजाक में लिया, लेकिन बच्चा सच में कोई ऐसी हरकत कर बैठेगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। लड़के ने छत पर जाकर खुद को आग लगा ली। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर दादा-दादी वहां पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+