मोदी पर 42 पैसे तो केजरीवाल पर 500 रुपए का दांव

modi elections bookies
मुंबई। नरेंद्र मोदी प्रति रुपया 42 पैसे, राहुल गांधी 6.5 रुपए और अरविंद केजरीवाल 500 रुपए। जी नहीं न तो यह चुनावी मौसम में लांच होने वाली किसी कैंडी या खास डिश के दाम हैं और न ही किसी बस या रेल में चुनाव के दौरान टिकट का दाम। यह नजारा है देश में 'सत्‍तागीरी' के मौसम में सट्टागीरी' के आगाज का।

अप्रैल में चुनावों के साथ ही साथ इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत भी हो रही है लेकिन इस बार सट्टा बाजार के धुरंधरों की सारी नजरें चुनाव, इसके नतीजों, देश में बनने वाली सरकार और देश के प्रधानमंत्री पर टिक गई हैं।

बीजेपी को 200 सीटें मिलेंगी इस पर 22 पैसे से एक रुपए तक का सट्टा लगाया जा रहा है

सट्टेबाज अब आईपीएल में बाउंसर बॉल पर लगने वाले सिक्‍सर की जगह 16 मई को कौन सी टीम ' पांच साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के टूर्नामेंट की विजेता बनती है और किसे चुनावों में ' मैन ऑफ द मैच' का टाइटल हासिल होगा, इस पर ध्‍यान लगाना चाहते हैं।

एग्जिट पोल्‍स की तरह सट्टेबाज भी इस बात को लेकर भरोसेमंद हैं कि एनडीए को इन चुनावों में बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटें हासिल होंगी। बीजेपी को 200 सीटें मिलेंगी इस पर 22 पैसे से एक रुपए तक का सट्टा लगाया जा रहा है।

वहीं चुनावों के बाद कांग्रेस को मिल सकने वाली 70 सीटों पर 24 पैसे से एक रुपए के बीच दाम तय किए गए हैं। सट्टा बाजार को यकीन है कि कांग्रेस को 100 सीटों से आगे जाने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा।

लोकसभा चुनावों के दौरान करीब 70,000 करोड़ रुपए का सट्टा देश के अलग-अलग हिस्‍सों में खेला जाएगा। मुंबई पुलिस के सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। पु‍लिस की मानें तो वह हर पल उन सभी सट्टेबाजों पर नजर रखे हुए हैं जो हर साल इस मौसम में आईपीएल पर सट्टा लगाते हैं।

मुंबई पुलिस के डिप्‍टी कमिश्‍नर महेश पाटिल के मुताबिक अगर उन्‍हें सट्टेबाजी के बारे में कोई ठोस जानकारी हासिल हुई तो फिर उसके मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मानें तो सट्टेबाज पैसा कमाने के लिए किसी भी चीज पर सट्टा लगा सकते हैं और जब मौसम चुनाव का हो तो वह भला कैसे पीछे रहेंगे। देश के कई हिस्‍सों गुजरात, राजस्‍थान, मुंबई, दिल्‍ली, बेंगलूर, चेन्‍नई और हैदराबाद में सक्रिय वह सट्टेबाज जो अक्‍सर आईपीएल मैचों पर करोड़ों का दांव खेलते हैं इस बार चुनावों पर नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+