LIVE: इजराइल के पीएम भारत पहुंचे, बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन मूर्ति चौक पर विजिटर्स बुक में किया साइन

नई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत पहुंच चुके हैं और पीएम मोदी ने प्रोटोकोल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। बेंजामिन नेतन्याहू अपनी छह दिनों की यात्रा के लिए पहली बार भारत आए हैं। नेतन्याहू पीएम मोदी के साथ एयरपोर्ट से सीधे तीन मूर्ति चौक पहुंचकर, भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। आज तीन मूर्ति चौक का नाम भी बदलकर इसे हाईफा तीन मूर्ति चौक रखा जाएगा। पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन मूर्ति चौक पर विजिटर्स बुक में साइन भी किए। नेतन्याहू अपने साथ 130 प्रतिनिधि को भी भारत लेकर आए हैं।

LIVE:नेतन्याहू ने 3 मूर्ति चौक पर विजिटर्स बुक में किया साइन

इजराइली पीएम 15 जनवरी को नई दिल्ली में इंडो-इजराइल कंपनियों के सीईओ से एक बीजनेस इवेंट में अहम मुलाकात करेंगे। वहीं, 16 जनवरी से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन 'रायसीना डायलॉग' का उद्घाटन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू करेंगे, जहां वे एक स्पीच भी देंगे। इजराइली पीएम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे।

बेंजामिन नेतन्याहू 17 जनवरी को अहमदाबाद जाएंगे, जहां वे साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू अहमदाबाद में एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे पर बॉलीवुड तड़का भी लगने वाला है, जहां वे मुंबई जाकर फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ आगरा जाकर ताज का भी दीदार करेंगे, जहां उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

बता दें कि यूएन में भारत ने येरूशलम को इजराइली राजधानी घोषित करने के विरोध में वोटिंग की थी। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों मित्र देशों के बीच रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो सकती है। लेकिन इस घटना के एक महीने बाद ही बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत आकर साबित कर दिया कि दोनों देशों के रिश्ते किसी एक वोट से कहीं ज्यादा मजबूत और महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+