'मैंने मां को मारा...' लाश को सूटकेस में रखकर थाने आ पहुंची महिला, बताई खौफनाक हत्या की वजह

बेंगलुरू से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी मां के शव को सूटकेस में रखकर थाने जा पहुंची।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल की एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला कल दोपहर करीब 1 बजे थाने पहुंची और उसने हत्या की बात कबूल की।

Bengaluru

हैरान करने वाली बात है कि महिला महिला सूटकेस लेकर थाने पहुंची थी और इस सूटकेस में उसकी मां का शव रखा हुआ था। शव के साथ मृत महिला के पति की एक फ्रेम की हुई तस्वीर भी पुलिस को मिली।

दिल दहला देने वाला ये पूरा मामला मीको लेआउट का है। महिला ने दावा किया कि वो अपने पति के साथ रहती है और उसने नींद की गोलियां खिलाकर अपनी मां को मार डाला। 39 साल की इस महिला ने हत्या का जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों की मां की हत्या?
महिला ने बताया कि उसकी मां और उसकी अकसर लड़ाइयां होती थी, जिसके बाद उसने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया।

ऐसा बहुत ही कम होता है कि कोई आरोपी या फिर अपराधी पुलिस के सामने गुनाह कबूल करे। इससे भी हैरत भरी बात तो ये है कि महिला खुद लाश लेकर थाने आ पहुंची। महिला को इस तरह थाने में आता देख पुलिस वाले भी दंग रह गए।

उसने बताया कि उसने अपनी मां के साथ हो रहे लड़ाई झगड़े से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने कहा कि वो भागना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने हत्या कर मां के शव को सूटकेस में डाला और वो सूटकेस को थाने ले आई। महिला ने जब इस वारदात को अंजाम दिया तो पति घर पर नहीं था। महिला अपने पति, सास और मां के साथ घर में रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+