Bengaluru weather: बेंगलुरू में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, 17 डिग्री के नीचे तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bengaluru weather: बेंगलुरू में दिसंबर की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बीते कुछ दिनों से लगातार चल रही सर्द हवाओं और सुबह की धुंध के कारण ठंड बढ़ गई है। 18 किमी/घंटा की चल रही सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम को ठंड में लोगों को गरम कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने कर्नाटक के कई जिलों में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, राजधानी बेंगलुरु में 19 दिसंबर और आगामी दिनों में सुबह धुंध छाई रहेगी और ऐसे ही ठंड पड़ेगी।

Bengaluru weather

Bengaluru weather: बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में मौसम सुहावना बना रहेगा, क्योंकि आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। शहर में सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाई रह सकती है। बेंगलुरु के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bengaluru Temperature: 17 डिग्री सेल्सिसस तक पहुंचा तापमान

बेंगलुरु में शुक्रवार के साथ अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, हालांकि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। IMD के अनुसार, गुरुवार को बेंगलुरु का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं देर रात 17 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया तापमान।

बेंगलुरू में वीकेंड में क्‍या बढ़ेगी ठंड?

आने वाले दिनों के लिए 20 और 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 डिग्री सेल्सियस, 16 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान लगभग 12.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो दिसंबर की सामान्य रात के तापमान से कई डिग्री कम था।

कर्नाटक में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

इस बीच, कर्नाटक के उत्तरी जिलों में गंभीर शीत लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी की रिपोर्ट में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के रायचूर क्षेत्र में विशेष रूप से कड़ाके की ठंड की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक में पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, पूरे तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के सभी जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा।

उत्‍तर कर्नाटक में तापमान गिरने के बाद बढ़ी ठंड

आईएमडी की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटों के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के रायचूर और बेलगावी हवाई अड्डे पर तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के मांड्या (एडब्ल्यूएस), मैसूरु और शिवमोग्गा में भी पारे में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई।

इसी अवधि में, तटीय कर्नाटक के कारवार और शक्तिनगर में भी तापमान नीचे आया। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कोप्पल, गदग और धारवाड़ में भी ठंड बढ़ी। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु एचएएल हवाई अड्डे, बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल), चिंतामणि और चित्रदुर्ग में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम एजेंसी के शहर पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि न्यूनतम तापमान दिसंबर के दीर्घकालिक औसत से काफी नीचे जा सकता है, जिससे सुबह के समय ठंड काफी महसूस होगी। निवासियों को आगामी दिनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+