Bengaluru Violence Live Updates: बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू
अगर एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों का क्या होगाः कांग्रेस विधायक श्रीनिवासमूर्ति
बेंगलुरू। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के चलते कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार रात हिंसा भड़क गई। बेंगलुरू के डीजे हल्ली, केजी हल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस हिंसा के दौरान तकरीबन 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल होने वालों में अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस भी घायल हुए हैं। पुलिस कमिश्नर कमलकांत ने बताया कि हिंसा में 3 लोग पुलिस की फायरिंग में मारे गए हैं, पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट
LIVE Feed
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल रात बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक के आवास पर हुई हिंसा को लेकर येदियुरप्पा सरकार पर बोला हमला। बोले- दंगे अस्वीकार्य और निंदनीय हैं। यह राज्य में कानून व्यवस्था की असफलता है। क येदिुयुरप्पा सरकार सो रही थी या हिंसा होने का इंतजार कर रही थी? पुलिस ने समय पर क्यों ऐक्शन नहीं लिया? 3 मौतों का जिम्मेदार कौन?
दंगे सुनियोजित थे। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। 300 से ज्यादा गाड़ियां जलाई गईं। हमारे पास कुछ संदिग्ध हैं, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। हम यूपी की तरह दंगा करने वालों से नुकसान की वसूली करेंगेः सीटी रवि, मंत्री कर्नाटक (बेंगलुरु हिंसा पर)
मुझे लगता है कि यह एक सुनियोजित दंगा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर हजारों लोग इकट्ठा हुए और 200-300 वाहनों और विधायक के आवास को नुकसान पहुंचाया। हम गंभीर कार्रवाई करेंगे। यह एक संगठित घटना थी। एसडीपीआई इसके पीछे है: बेंगलुरु में हिंसा पर कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि
घटना के बाद पूरे बेंगलुरू शहर में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही हिंसा में प्रभाविक दो थाना क्षेत्रों डीजे हल्ली और केजी हल्ली में पूरी तरह कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्नाटक के गृहमंत्री ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
बेंगलुरु हिंसा को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता और IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मुस्लिम-दलित एकता का नारा देने वालों पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु में जो हो रहा है उससे भीम-मीम की एकता के मनगढंत नारे के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए। कांग्रेस के विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति जिनका घर जलाया गया है, वो दलित हैं। जिस सीट से वो विधायक हैं, वो रिज़र्व सीट है।












Click it and Unblock the Notifications