Bengaluru News: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस फाइन में दे रही 50% की छूट, जानें क्या है इस नियम की शर्तें?
Bengaluru News: कर्नाटक सरकार ने एक बार फिर वाहन चालकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। लंबित ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट की योजना दोबारा शुरू की गई है। राज्य में 21 नवंबर से 12 दिसंबर के दौरान पुराने ट्रैफिक चालान भरने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह योजना पहले भी चलाई गई थी और तब काफी सफल रही थी। एक बार फिर हम इसे शुरू कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, सभी लोग अपने बकाया चालान आधे जुर्माने में भर सकेंगे। ट्रैफिक विभाग ने इसे सीमित अवधि का मौका बताते हुए जल्द से जल्द चालान क्लियर करने की अपील की है।पिछले महीनों में बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ चालान दर्ज हुए हैं। इनमें से अधिकतर ऑटोमेटेड ट्रैफिक कैमरों के जरिए जनरेट किए गए हैं।

Bengaluru News: पुराने चालान पर मिलेगी छूट
- ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लाखों लोगों पर पुराने से लेकर हालिया समय तक के भारी-भरकम जुर्माने बकाया हैं। अब इस छूट अवधि के दौरान लोग अपने दंड का बड़ा हिस्सा बचा सकते हैं।
- भुगतान के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। ट्रैफिक विभाग ने बताया कि नागरिक अपने चालान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो की ग्रीन लाइन अब पहुंचेगी शहर के इस हिस्से तक, जानें कितना लगेगा समय और किराया?
- ऑनलाइन भुगतान के लिए ये प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं: Karnataka State Police (KSP) ऐप, BTP ASTraM ऐप, Karnataka One पोर्टल, Bangalore One पोर्टल।
- जो लोग ऑफलाइन भुगतान करना चाहते हैं, वे नजदीकी कर्नाटक वन सेंटर या निर्धारित ट्रैफिक पुलिस स्टेशनों पर जाकर भी चालान भर सकते हैं।
Bengaluru Traffic Police का निर्देश, '12 दिसंबर तक ही डेडलाइन'
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस छूट का लाभ सिर्फ 12 दिसंबर तक ही उठाया जा सकता है। इसके बाद चालानों की राशि पूरी तरह से मूल जुर्माने के आधार पर वसूली जाएगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम तारीख से पहले भुगतान कर दें। अंतिम दिनों में सर्वर पर भारी लोड के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
कर्नाटक सरकार की यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिन पर सैकड़ों या हजारों रुपये तक के चालान बकाया हैं। विभाग उम्मीद कर रहा है कि इस पहल से न सिर्फ लोगों को वित्तीय राहत मिलेगी, बल्कि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Second Airport: बेंगलुरू में कहां बन रहा दूसरा नया एयरपोर्ट? डी.के. शिवकुमार ने कर दिया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications