बिना इंजन के दो किमी तक दौड़ी सुपरफास्ट ट्रेन की 21 बोगियां, अटकी यात्रियों की जान
कोलकाता। कोलकाता के अलीपुरद्वार में एक सुपरफास्ट ट्रेन दो किमी तक बिना इंजन के चलते रही। बेंग्लुरू से तिनसुकिया के लिए चलने वाली 22501 सुपरफास्ट ट्रेन के 21 कोच बिना इंजन के दो किमी तक दौड़ते रहे। बिना इंजन के चल रही ये ट्रेन अलीपुरद्वार के मदारीहाट स्टेशन के पास किसी रुकी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली और एक बड़ा हादसा होते-होते टला।

यात्रियों की जान उस वक्त अटक घई जब तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन से इंजन अलग हो गया। जिस वक्त इंजन कोचों से अलग हुआ, तब ट्रेन की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटे की थी। ट्रेन असम जा रही थी, जिसे बाद में अपनी मंजिल के लिए रवाना किया गया।
राहत की बात ये रही इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और जानमाल की किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह ये रही कि कुछ लोकल नागरिकों ने जब देखा कि ट्रेन बिना इंजन के दौड़ रही है तो उन्होंने शोर मचाया और लगातार लोगों ने पटरी के पास से लोगों को हटने के लिए कहा। लोगों ने इस मामले में कोई नुकसान ना होने पर राहत की सांस ली है तो रेलवे पर सवाल भी उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि ये तो किस्मत अच्छी थी कि सब ठीक रहा नहीं तो ये घटना एक बड़े हादसे का सबब बन सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications