'मैं केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता हूं '...बेंगलुरु में टेक कंपनी के CEO-MD हत्यारे का पोस्ट
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु के एक टेक कंपनी में सीईओ और एमडी के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच सामने आया कि हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल किया था।
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु की एक टेक कंपनी के सीईओ और एमडी दोहरे हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने लिखा कि लोग हमेशा चापलूस और धोखेबाज होते हैं। इसलिए मैंने इस ग्रह के लोगों को चोट पहुंचाता हूं। मैंने केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता हूं। मैंने कभी भी किसी अच्छे लोगों को चोट नहीं पहुंचाई है।
आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27) ने हत्याकांड से पहले इसे पोस्ट किया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को उसके दो साथियों के साथ केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ में लगी है। मामले में पुलिस ने यह बताया है कि मामला राइवल कंपनी का है। हत्या में सीधे तौर पर शामिल तीन लोगों को सुपारी दी गई थी।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, वक्त था 11 जुलाई को शाम करीब 4 बजे। तीन आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और संतोष उर्फसंथु (26) तलवार और चाकू लेकर एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी में दाखिल हुए। प्रतिद्वंद्विता एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार पर कई वार किए और फरार हो गए। घटना में दोनों जख्मी फणींद्र और वीनू को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
आरोपी ने हत्या से पहले की पोस्ट
फेलिक्स ने हत्या से पहले लिखा था कि लोग हमेशा चापलूस और धोखेबाज होते हैं। इसलिए मैंने इस ग्रह के लोगों को चोट पहुंचाता हूं। मैंने केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता हूं। मैंने कभी भी किसी अच्छे लोगों को चोट नहीं पहुंचाई है। इसे आरोपी ने अपनी इंस्ट्रग्राम आईडी जोकर_फेलिक्स_रैपर_ पर पोस्ट किया था। प्रोफाइल पर 16,600 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह शख्स एक "फैशन मॉडल" और "कन्नड़ रैपर" होने का भी दावा करता है।












Click it and Unblock the Notifications