बेंगलुरू: गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे इंजीनियर की चाकूओं से गोदकर हत्या

बेंगलुरू: गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे इंजीनियर की चाकूओं से गोदकर हत्या

बेंगलुरू। बेंगलुरू में 28 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अज्ञात बाइक सवारों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मूल रूप से भुवनेश्वर के प्रणय मिश्रा दक्षिणी बेंगलुरु के तवारेकरे इलाके में रहते थे और यहीं नौकरी करते थे। सोमवार देर रात तीन बजे वो एक पार्टी से लौटे थे, तभी बाइक पर आए दो लोगों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में घायल प्रणय ने दम तोड़ दिया।

Bengaluru: Software engineer on way to meet girlfriend is stabbed to death

टीओआई की खबर के मुताबिक, मडीवाला पुलिस ने बताया कि प्रणय रविवार रात को बेगूर में अपने एक दोस्त बलवीर के घर पार्टी में गए थे। वो वहां से करीब तीन बजे अपने घर लौटे, तभी उनकी अपनी गर्लफ्रेंड से बात हुई और वो उससे मिलने के लिए घर से निकले। इसी दौरान रास्ते में उनकी हत्या को गई। पास से गुजर रहे लोगों ने लोगों ने प्रणय को जमीन पर तड़पते देखा तो उन्हें सेंट जॉन मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रणय की गर्लफ्रेंड उन्हीं के साथ जॉब करती है और उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहती है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस इस हत्या के पीछे की वजहों को तलाश रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस को मृतक के मोबाइल, पर्स और दूसरी कीमती चीजें मिल गई हैं, जिससे ये माना जा रहा है कि प्रणय की हत्या के पीछे लूटपाट का मामला नहीं है बल्कि ये कोई रंजिश हो सकती है। पुलिस प्रणय के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+