बेंगलुरू के सबसे अमीर गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या
नई दिल्ली। बेंगलुरू के सबसे अमीर गैंगस्टर लक्ष्मण की दिनदहाड़े गैंगवॉर में मौत हो गई है। गुरुवार को शहर के बीचो बीच दो गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में शहर का सबसे अमीर गैंगस्टर मारा गया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण के पास कुल 600 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लक्ष्मण को दो हफ्ते पहले ही जमानत मिली थी और उसके उपर 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। बेंगलुरू के महालक्ष्मी लेआउट स्थित इस्कॉन मंदिर के पास लक्ष्मण की हत्या कर दी गई।

गौर करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर यह मुठबभेड़ हुई है वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, लेकिन दिनदहाड़े दो गुटों की बीच हुई मुठभेड़ में सबसे अमीर गैंगस्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण अपने दोस्तों के साथ मुलाकात के बाद वापस घर जा रहा था, इसी दौरान उसके विरोधी गैंग के पांच लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लक्ष्मण का ड्राइवर छुट्टी पर था, लिहाजा अपनी गाड़ी वही चला रहा था। जो लोग लक्ष्मण का पीछा कर रहे थे उनके पास काफी खतरनाक हथियार थे। लक्ष्मण के पीछे उसके दुश्मन मैसूर सैंडल सोफ फैक्ट्री से ही लग गए थे, लेकिन जब तकरीबन 12 बजे लक्ष्मण वेलैंडर के पास पहुंचा तो वहां काफी भीड़ थी, जहां पर उसपर मिर्च का पाउडर फेंक दिया गया। जिसके बाद लोगों के सामने उसे कार से बाहर खींचकर गोली मार दी गई।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लक्ष्मण को एमएस रमैया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही गैंग के बीच काफी पुरानी दुश्मनी है। जिस जगह पर यह मुठभेड़ हुई है वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और हत्यारों की तलाश चल रही है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications