Bengaluru Rains: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल, टूटी सड़कें..दीवार ढही, सामने आया खौफनाक VIDEO

Bengaluru Weather Update: भारी बारिश से बेंगलुरु में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं, कई जगह लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बारिश के कारण सड़कें टूट गई। सड़क टूटने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात देखते हुए बेंगलुरु में एनडीआरएफ को तैनात कर दिया गया है। साथ ही, स्कूट-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश और बाढ़ के चलते बेलंदूर, एचएसआर लेआउट, कोरमंगला और व्हाइटफील्ड सहित कई इलाके प्रभावित हुए।

Bengaluru Rains

मान्याता टेक पार्क में स्थिति और खराब हो गई, जहां बाढ़ और दीवार गिरने के कारण काफी नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, पार्क में पानी जाने की वजह से वहां काम करने वाले कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। करीब 300 एकड़ में फैले मान्यता एम्बेसी बिजनेस पार्क के गेट नंबर 2 के पास एक दीवार निर्माण स्थल के बगल में ढह गई।

वहीं, पार्क में काम करने वाली कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर ही रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर बाढ़ से जूझते इस टेक पार्क के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि एक दीवार से झरने की तरह पानी बहता दिख रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वाहन पानी से भरी सड़कों से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, जो खौफनाक वीडियो सामने आए है जिसपर सोशल मीडिया यूजर बेंगलुरु में बाढ़ प्रबंधन की कमी की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मान्यता टेक पार्क का नाम बदलकर "मान्यता टेक फॉल्स" रख देना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि इस दृश्य के लिए अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अन्य झीलों को बंद कर दें और गगनचुम्बी ऊंची इमारतें बनाएं। इसके बाद 20 मिलियन लोगों को यहां बसने के लिए लाएं, इससे और भी कई पर्यटन स्थल बनेंगे। खबर के मुताबिक, मान्याता टेक पार्क की सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण यातायात प्रवाह गंभीर रूप से बाधित हुआ है।

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान में दो दिन और बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिससे शहर में स्थिति और खराब हो गई है, जहां पहले ही एक दिन के औसत की तुलना में बारिश में 228% की वृद्धि देखी जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण, बेंगलुरु शहरी जिला जी जगदीशा ने स्कूलों और कॉलेजों को 16 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।

कर्नाटक सरकार ने मौसम की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आईटी-बीटी और बेंगलुरु में अन्य निजी फर्मों को अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की नीति अपनाने की सलाह दी है। वहीं, NDRF और कर्नाटक SRDF के लगभग 60 कर्मियों को शहर में तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+