Bengaluru Power Cut Alert: इन इलाकों में मेगा पावर कट, पहले से ही तैयार कर लें बैटरी बैकअप
Bengaluru Power Cut Alert: बेंगलुरु (Bengaluru) के कई इलाकों में शनिवार, 21 फरवरी 2026 को बिजली कटौती (Power Cut) का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उत्तरी इलाके के कई घरों और व्यवसायों पर प्रभाव पड़ेगा। यह कटौती बेंगलुरु बिजली आपूर्ति कंपनी (BESCOM) की ओर से की जा रही है। मेंटनेंस और और उपकरणों के अपग्रेडेशन की वजह से मेगा पावर कट किया जा रहा है। आम लोगों से पहले ही बैटरी बैकअप रखने की अपील की गई है।
BESCOM ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि अधिकांश स्थानों पर बिजली कटौती सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यानी लगभग 8 घंटे के लिए लागू रहेगी। यह निर्णय येलहंका सबस्टेशन (Yelahanka Substation) में आपातकालीन रखरखाव कार्य, 66 kV के नए आइसोलेटर की स्थापना और फीडर लाइनों की सर्विसिंग के लिए लिया गया है। इसके जरिए बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और स्थिर बनाए रखना आसान होगा।

Bengaluru Power Cut Alert: प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
येलहंका क्षेत्र: कोगिलु, बागलुरु क्रॉस, वेंकटला तथा आसपास के इलाके इस कटौती से सीधे प्रभावित हैं।
अन्य संभावित क्षेत्र: हेब्बाल, थानीसांद्रा मेन रोड, नागावारा और हनूर रोड के कुछ हिस्सों में भी फीडर-वार कटौती हो सकती है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और व्यवसायों को हफ्ते के मध्य में बिजली प्रवेश में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से तैयार रहना जरूरू है।
Bengaluru Power Cut: पावर बैकअप तैयार रखने का सुझाव
बिजली कटौती के दौरान परेशानियों से बचने के लिए BESCOM ने कुछ सुझाव दिए हैं:
- BESCOM हेल्पलाइन: किसी भी शिकायत या सटीक जानकारी के लिए आप 1912 पर कॉल कर सकते हैं।
- पावर बैकअप तैयार रखें: वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) कर रहे लोग अपने लैपटॉप, पावर बैंक, UPS या इनवर्टर को पहले ही चार्ज कर लें।
- आधिकारिक सूचना: BESCOM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फीडर के अनुसार 'Planned Outages' की सूची चेक कर सकते हैं ताकि आपको पता चले कि आपके इलाके में बिजली कब कट सकती है।
यह कटौती मेंटेनेंस और बिजली ग्रिड के अपग्रेडेशन के कारण की जा रही है, जिसका उद्देश्य आने वाले समय में और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हालांकि इस कटौती का दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। BESCOM ने नागरिकों से सहयोग और समझदारी की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications