सबसे अधिक सैलरी देने के मामले में देश के अन्य शहरों से आगे है बेंगलुरु, स्टडी में खुलासा

बेंगलुरु। बेंगलुरु देश का ऐसा शहर है जो सबसे अधिक सैलरी देने के मामले में अन्य शहरों की तुलना में आगे है। हार्डवेयर और नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र भारत में तीन सबसे ज्यादा भुगतान करने वाले सेक्टर हैं। LinkedIn ने देश में पहली बार अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद डेटा के आधार पर सैलरी को लेकर एक अध्ययन किया है जहां 50 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। इससे अधिक यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर अमेरिका में हैं।

Bengaluru pays the highest salaries in india, followed by mumbai and delhi: study

ये आंकड़े उनको जरूर हैरान कर सकते हैं जो ये सोचते हैं कि दिल्ली, कोलकाता या मुंबई में सबसे अधिक सैलरी मिलती है। LinkedIn पिछले दो महीने से डेटा इकट्ठा कर रहा था। भारत जैसे मार्केट में जहां बहुत ज्यादा कम्पटीशन है, वहां सैलरी को लेकर इस कंपनी ने एक अध्ययन किया है जिसमें बेंगलुरु सबसे अधिक सैलरी देने के मामले में आगे है, जहां तकनीकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा भुगतान किया जाता है। इसके बाद मुंबई और दिल्ली का नंबर आता है।

हार्डवेयर और नेटवर्किंग के क्षेत्र में काम करने वालों को 15 लाख रु सालाना (औसतन) पैकेज दिया जाता है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में 12 लाख और कन्ज्यूमर फील्ड में 9 लाख रु सालाना दिए जाते हैं। बेंगलुरु में 11.67 लाख रु, जबकि मुंबई में 9.03 लाख, दिल्ली-एनसीआर में 8.99 लाख रु दिए जाते हैं। इसके अलावा हैदराबाद में 8.45 लाख और चेन्नई 6.3 लाख दिए जाते हैं। सबसे अधिक सैलरी देने वाले क्षेत्रों में हार्डवेयर और नेटवर्किंग है जहां 14.72 लाख (औसतन) दिए जाते हैं। इसके बाद, सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र में 12.05 लाख दिए जाते हैं। कन्ज्यूमर गुड्स के क्षेत्र में 9.9 लाख रु दिए जाते हैं।

बेंगलुरु में रहने वाले पाते हैं सबसे अधिक सैलरी

फाइनेंस के क्षेत्र में 9.47 लाख रु दिए जाते हैं। कार्पोरेट सर्विस के क्षेत्र में 9.37 लाख रु दिए जाते हैं। कंस्ट्रक्शन फील्ड में 8.3 लाख रु दिए जाते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग में 8.14 लाख दिए जाते हैं। रियल स्टेट में 7.82 लाख दिए जाते हैं। मीडिया और कम्यूनिकेशन्स के क्षेत्र में 7.15 लाख रु दिए जाते हैं। देश में सबसे ज्यादा भुगतान वाले पद डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, कार्यकारी निदेशक, वाइस प्रेसिडेंट सेल्स, और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+