Bengaluru Metro: आईटी हब के लिए येलो मेट्रो लाइन बनी टाइम सेवर, अब हर रोज यात्रियों का बच रहा है 1.15 घंटा

Bengaluru Metro: बेंगलुरु के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतज़ार के बाद 19.1 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन (Bengaluru Metro Yellow Line) का उद्घाटन अगस्त में हुआ था। दो महीने से भी कम समय में यह मेट्रो लाइन लोगों के लिए बड़ी राहत बन गई है। यह मेट्रो रूट आरवी रोड से लेकर बोम्मासंद्रा (Bommasandra) तक बनाई गई है। इसमें कुल 16 स्टेशन शामिल हैं। इस रूट के शुरू होने से आईटी हब, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और दक्षिणी बेंगलुरु के लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन इसी साल 10 अगस्त को शुरू हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 19.1 किमी. लंबे रूट पर यात्रा करनेवालों का रोजाना 1.15 घंटे तक बच रहा है। सड़क मार्ग से इस रूट पर यात्रा करने में 2 घंटे तक लग जाते थे, जबकि अब यह सफर 45 मिनट में पूरा हो रहा है।

Bengaluru Metro

Bengaluru Metro की येलो लाइन बन गई शहर की लाइफलाइन

⦁ इस रूट पर 16 स्टेशन हैं RV रोड से बोम्मासंद्रा तक फैले 19.1 किलोमीटर में कुल 16 स्टेशन हैं।

⦁ IT और इंडस्ट्रियल हब को फायदा: इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और आसपास काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को इससे राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: फडणवीस बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर क्‍यों आगबबूला? बोले- ईश्‍वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे

⦁ बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट: मेट्रो का ये हिस्सा बेंगलुरु के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करेगा।

Yellow Line मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई

शुरुआत में इस लाइन पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी करीब 25 मिनट की रखी गई है। हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने चौथे ट्रेन-रैक को शामिल किया है जिससे आने वाले समय में वेट टाइम घटकर 19 मिनट हो जाएगा। इससे यात्रियों को पिक ऑवर में भीड़भाड़ से बड़ी राहत मिलेगी। करीब 7,610 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह लाइन आठ साल में पूरी हुई है। मेट्रो का यह नया नेटवर्क न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेगा, बल्कि यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत करेगा।

हर दिन लाखों लोग बेंगलुरु के दक्षिणी हिस्सों से शहर के अन्य हिस्सों की ओर सफर करते हैं। अब येलो लाइन (Yellow Line) के शुरू होने से उनका सफर तेज, आसान और आरामदायक हो गया है। IT सेक्टर से जुड़े लोग, छात्र और दैनिक यात्री सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा शुरू, निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम: CM धामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+