Bengaluru Metro: बेंगलुरु के लोगों का इंतजार हुआ खत्म, येलो लाइन को मिल गई पांचवी ट्रेन

Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन इसी साल अगस्त 2025 में शुरू हुई है। दो ही महीने में यह एक लोकप्रिय सार्वजनिक परिवहन विकल्प बन चुकी है। नम्मा मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन संख्या बढ़ाने का दबाव था। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर इसके लिए लगातार कोशिश भी हो रही थी। फिलहाल 19 मिनट के अंतराल पर केवल चार ट्रेनों के साथ यह रूट संचालित हो रही है। सप्ताह के कामकाजी दिनों के अलावा वीकेंड पर भी यात्रियों की संख्या देखते हुए ट्रेन संख्या बढ़ाना जरूरी लग रहा था।

यात्रियों की बढ़ती संख्या देखते हुए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) पर आवृत्ति में सुधार करने का दबाव है। मेट्रो प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, वीकेंड पर भी 80,000 से अधिक यात्री मेट्रो सेवाओं का दिन भर में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते एक ट्रेन बढ़ाई गई है और अब कुल ट्रेन संख्या 5 हो गई है।

Bengaluru Metro

Bengaluru Metro की येलो लाइन को मिली पांचवीं ट्रेन

⦁ यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए नम्मा मेट्रो को पांचवीं ट्रेन मिल गई है और फिलहाल यह परीक्षण के दौर से गुजर रही है।

⦁ सूत्रों के मुताबिक, ट्रायल रन सफल रहने के बाद इसे नवंबर में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा। इसे शामिल करने के बाद ट्रेन के लिए वेटिंग समय 15 मिनट तक कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड

⦁ इसके बाद दिसंबर तक एक छठी ट्रेन की उम्मीद है, जिससे 2025 के अंत तक 12 मिनट की आवृत्ति संभव हो सकेगी।

BMRCL ने दिया बेहतर रख-रखाव का भरोसा

बेंगलुरु मेट्रो के पास अभी नियमित ट्रेन की संख्या कम है, जिसकी वजह से रख-रखाव में दिक्कत आ रही है। स्पेयर ट्रेनों की कमी के कारण नियमित संचालन में भी दिक्कत आ रही है। कुछ दिन पहले ही ट्रेन में तकनीकी खराबी आई थी, जिसकी वजह से 20 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही थी। बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने कहा कि सातवीं और आठवीं ट्रेनों के लिए बोगी चीन से भेजी जा चुकी हैं और जनवरी 2026 से प्रति माह दो ट्रेन सेट मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या बढ़ने के बाद यात्री सेवाओं में और विस्तार हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro Yellow Line: नम्मा मेट्रो बनी IT सिटी की लाइफलाइन, ट्रैफिक का दबाव 37% हुआ कम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+