Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड
Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने से आम यात्रियों में नाराजगी है। दूसरी ओर सांसद तेजस्वी सूर्या ने हाल ही में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) की ओर से लागू की गई किराया वृद्धि की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि मेट्रो किराए में 105% तक वृद्धि की गई है, जो आम यात्रियों की जेब पर बुरा असर डालती है। बीजेपी सांसद ने मांग की है कि मेट्रो प्रशासन इस पर फिर से विचार करे और किराये की समीक्षा की जानी चाहिए।
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीएमआरसीएल ने नए किराये दर को लागू करते हुए इसकी गणना में काफी गड़बड़ी की है। उनका दावा है कि सही गणना के अनुसार किराए में वृद्धि केवल 50-55% होनी चाहिए थी, जबकि अब यह यात्रियों के लिए भारी आर्थिक बोझ बन गई है। सांसद ने मेट्रो प्रशासन से मांग की है कि इसकी दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए।

Bengaluru Metro का किराया बढ़ने से बड़ा असर
⦁ यात्रियों के लिए दैनिक यात्रा की लागत बढ़ गई है, जिससे खासकर छात्रों और कामकाजी पेशेवरों पर असर पड़ा है।
⦁ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी इस वृद्धि पर आपत्ति जताई है, और तेजस्वी सूर्या के बयान को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा चल रही है
⦁ कई यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन से किराये की समीक्षा की मांग करते हुए कहा है कि इतनी बड़ी वृद्धि एक साथ नहीं होनी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro Yellow Line: नम्मा मेट्रो ने कर दिया कमाल, ट्रैफिक का दबाव 37% हुआ कम
Bengaluru Metro प्रशासन ने नहीं दी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इस मामले पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि किराया वृद्धि इंफ्लेशन, ऊर्जा लागत और परिचालन खर्च को ध्यान में रखते हुए तय की गई थी। बेंगलुरु मेट्रो शहरवासियों के लिए मुख्य परिवहन साधन बन चुकी है। बेंगलुरु मेट्रो इस वक्त देश की सबसे महंगी मेट्रो है और दिल्ली की तुलना में इसका किराया दोगुना से भी ज्यादा है। मेट्रो का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर स्टूडेंट्स और पेशवर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो फेज-3A का काम जल्द होगा शुरू, सरजापुर से हेब्बाल तक सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications