VIDEO: ब्रेन सर्जरी के दौरान बेहोश होने की जगह गिटार बजा रहा था यह युवक
बैंगलोर के एक अस्पताल से अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मरीज ब्रेन सर्जरी के दौरान हाथ में गिटार लेकर बजा रहा है।
नई दिल्ली। बैंगलोर के एक अस्पताल से अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मरीज ब्रेन सर्जरी के दौरान हाथ में गिटार लेकर बजा रहा है। सबसे खास बात यह है कि युवक को ऑपरेशन के दौरान गिटार बजाने की सलाह डॉक्टर ने ही दी थी।

दरअसल बैंगलौर के रहने वाले शख्स अभिषेक को गिटार बजाना बहुत पसंद था। अभिषेक ने बताया, 'गिटार बजाते समय मेरी उंगलियों में काफी दर्द होता था। जांच कराने पर पता चला कि दिमाग की मांसपेशियों में गड़बड़ी की समस्या की वजह से होता था।'
अभिषेक ने बताया, 'उन्हें डॉक्टर ने पहले ही बताया था आपको ऑपरेशन थिएटर में गिटार लेकर आना होगा साथ ही उसे लगातार बजाना भी होगा जिससे हम चेक कर सकें कि किस मासंपेशी में गड़बड़ी आ रही है। और जब डॉक्टर मेरे दिमाग में कुछ जला रहे थे तो उस समय मेरी उंगलियों में कुछ अलग महसूस होता। यह सब ऑपरेशन का हिस्सा था'
इस ऑपरेशन को करने वाले डॉक्टर शरण ने बताया, 'अभिषेक को ऐसी बीमारी थी जिसमें दिमाग में प्रॉब्लम वाली जगह को जलाकर खत्म किया जाता है। अभिषेक जब गिटार बजाता तो उसकी उंगलियों में हरकत होती जिससे हमें वो जगह ढूढ़ने में आसानी होती।'
देखें वीडियो-
#WATCH: Bengaluru man plays guitar as doctors operate on his brain at a city hospital. pic.twitter.com/F9N2Ifp9lU
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017












Click it and Unblock the Notifications