कर्नाटक के सिंचाई मंत्री के घर छापा: विरोध में धरने पर बैठे सीएम कुमारस्वामी, कांग्रेस का भी मिला साथ
बेंगलुरु। कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सीएससीएस पुत्तुराजा के आवास के अलावा और कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी खुद विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि आईटी विभाग को स्वतंत्र रूप से करना चाहिए लेकिन यह मोदी और अमित शाह के निर्देशों पर चल रही है।

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद यह एक तानाशाही की तरह हो गया है। कुमारस्वामी ने कहा कि क्या आपको लगता है कि बेंगलुरु में आईटी निदेशक निर्दोष हैं? मेरे पास बहुत सारे रिकॉर्ड भी हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 300 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारी बेंगलुरू आ रहे हैं और मुमकिन है कि वह कल छापेमारी करें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुत्तराजू के घर आयकर का छापा
यह छापेमारी बुधवार रात को शुरू हुई, जिसे आज सुबह आगे बढ़ाया गया। जानकारी के अनुसार तमाम व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है जिनका राजनीतिक लिंक है। आयकर विभाग की यह छापेमारी बेंगलुरू, हासन, मांड्या, मैसूर में चल रही है। छापेमारी 17 कॉट्रैक्टर, 7 पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के घर पर चल रही है। कुमारस्वामी ने कहा था कि अगर छापेमारी हुई तो वो धरने पर बैठ जाएंगे। जिसके बाद आज वो धरने पर बैठ गए हैं। कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा था कि आमतौर पर आयकर विभाग पुलिस की मदद से छापेमारी करती है लेकिन मेरे पास जो जानकारी है उसमें वो सीआरपीएफ के साथ गुरुवार को छापेमारी करेगी।
इसे भी पढ़ें- बच्चे हैं राहुल गांधी, कुछ भी कहते हैं, उनकी बातों पर क्या टिप्पणी करूं: ममता बनर्जी












Click it and Unblock the Notifications