कर्नाटक में लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुत्तराजू के घर आयकर का छापा
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि 300 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारी बेंगलुरू आ रहे हैं और मुमकिन है कि वह कल छापेमारी करें। कुमारस्वामी के आरोप के आरोप के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी बुधवार रात को बेंगलुरू शहर में कई जगहों पर की गई। यह छापेमारी बुधवार रात को शुरू हुई, जिसे आज सुबह आगे बढ़ाया गया। जानकारी के अनुसार तमाम व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है जिनका राजनीतिक लिंक है। आयकर विभाग की यह छापेमारी बेंगलुरू, हासन, मांड्या, मैसूर में चल रही है। छापेमारी 17 कॉट्रैक्टर, 7 पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के घर पर चल रही है।

कुमारस्वामी की चेतावनी
कुमारस्वामी ने चेतावनी दी थी कि अगर यह छापेमारी होती है तो वह धरने पर बैठेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह छापेमारी राजनीतिक दुश्मनी की वजह से की जाएगी, जैसे कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ की गई थी। कुमारस्वामी ने का कि साधारण तौर पर आयकर विभाग राज्य पुलिस की मदद से छापेमारी करता है। लेकिन मेरे पास जानकारी है कि आयकर विभाग सीआरपीएफ के साथ गुरुवार को छापेमारी करेगी। इसके लिए 200 कैब एयरपोर्ट पर तैयार हैं जोकि आयकर विभाग के अधिकारियों के लिए तैनात की गई है।

मंत्री के घर पर भी छापा
जानकारी के अनुसार यह छापेमारी कर्नाटक के मंत्री सीएस पुत्तुराजा के घर पर भी की गई है। आयकर विभाग ने ना सिर्फ मंत्री बल्कि मैसूर में पुत्तुराजा के भतीजे के घर पर भी छापा मारा है। बता दें कि पिछले महीने सीबीआई की पांच सदस्यों की टीम कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के घर पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस ने सीबीआई की टीम को ही हिरासत में ले लिया था।

पछताना पड़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब छापे राजनीति से प्रेरित हैं, यह छापेमारी कांग्रेस और जेडीएस से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है। मैं आयर विभाग के डीजी बीआर बालकृष्ण पर सीधा आरोप लगाता हूं कि वह यह सब जानबूझकर कर रहे हैं। अगर आयकर विभाग के अधिकारी ये छापेमारी राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में करते हैं तो उन्हें पछताना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आयकर विभाग का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications