Bengaluru: टहलना मना है जनाब…! बेंगलुरु के इस पार्क में जॉगिंग पर लगी रोक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पार्क के अजीबोगरीब नियमों ने ऑनलाइन चर्चा को जन्म दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने इसे साझा किया है जिस पर लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बेंगलुरू निवासी एक यूजर ने इंदिरानगर पार्क में एक बोर्ड पर प्रदर्शित नियमों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

Bengaluru: पार्क में जॉगिंग पर रोक
क्या हो अगर आप सुबह-सुबह अपने आस-पास के पार्क में जॉगिंग करने जाएं और वहां पर इसे बैन करके कुछ अटपटे नियमों का पालन करने के लिए कहा जाए। जी हां..भारत की सिलिकॉन वैली यानी बेंगलुरु से एक ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है जहां सुबह की सैर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस पोस्ट में एक यूजर ने पार्क में जॉगिंग पर प्रतिबंध लगाने के पीछे के तर्क पर व्यंग्यात्मक रूप से पूछा कि क्या अगले नियम में पश्चिमी कपड़ों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने लिखा, "आप मजाक कर रहे हैं? इंदिरानगर पार्क में जॉगिंग नहीं होगी? आगे क्या होगा, पार्कों में पश्चिमी कपड़े नहीं होंगे? जॉगर्स ने पार्कों के साथ क्या किया है?"
बता दें किसार्वजनिक स्थानों की कमी बैंगलोर में एक गंभीर समस्या है। ऐसे में इस तरह की पाबंदियां वहां के लोगों के लाइफ स्टाइल पर असर डाल रही है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तर्कसंगत प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
इस पोस्ट में बेंगलुरू में पहले से ही कम सार्वजनिक स्थानों और मौजूदा पार्क होने और पुलिस व्यवस्था के व्यापक मुद्दे पर भी प्रकाश डाला गया तथा इस तरह के नियम लागू करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की गई। एक उपयोगकर्ता ने सुझाव दिया कि एक-दिशा नियम संकीर्ण मार्गों के कारण हो सकता है, जिसका उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना है। "क्या पार्क में बहुत पतले और संकरे रास्ते हैं? यदि हाँ, तो यही कारण हो सकता है कि वे भीड़ से बचने के लिए एक दिशा में चलने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications