ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में बेंगलुरु सबसे अच्छा शहर, जानें दूसरे शहरों को मिली कौन सी रैंक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को ईज ऑफ लीविंग इंडेक्स-2020 जारी किया है। लिस्ट में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू टॉप पर है। बेंगलुरू को 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए देश का सबसे अच्छा शहर माना गया है। 10 लाख की आबादी से कम के शहरों में हिमाचल की राजधानी शिमला सबसे अच्छा शहर माना गया है। इंडेक्स में कुल 111 शहरों को शामिल किया गया है।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बेंगलुरू सबसे बेहतर शहर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पुणे और तीसरे पर अहमदाबाद है। इसके बाद चौथे नंबर पर चेन्नई, पांचवे पर सूरत, छठें पर नवी मुंबई, सातवें पर कोयम्बटूर, आठवें पर वडोदरा, नवें पर इंदौर और दसवें पर ग्रेटर मुंबई है।

10 लाख से कम की आबादी में शिमला टॉप पर

10 लाख से कम की आबादी में शिमला टॉप पर

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी इस लिस्ट में दस लाख से कम की आबादी वाले शहरों में शिमला को सबसे अच्छा शहर माना गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर तो तीसरे पर सिलवासा है। लिस्ट में चौथा नंबर काकीनाडा और पांचवा सालेम को मिला है। छठें नंबर पर वेल्लोर, सातवें पर गांधीनगर, आठवें पर दिल्ली से सटा हरियाणा का गुरुग्राम, नवें नंबर पर दावणगेरे तो लिस्ट में दसवां शहर तिरुचिरापल्ली है।

10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों मे बरेली, धनबाद और श्रीनगर को सबसे खराब रैंकिंग मिली है। 10 लाख से कम की आबादी वाले शहरों में बिहार का मुजफ्फरपुर आखिरी नंबर पर आता है। बता दें कि ईड ऑफ लिविंग इंडेक्स को शहरी विकास मंत्रालय ने पहली बार 2018 में यह इंडेक्स जारी किया गया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक स्थिति, अफोर्डेबल हाउसिंग ट्रांसपोर्टेशन जैसे 15 मानकों के आधार पर इस रैंकिंग को जारी किया जाता है।

म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स-2020

म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स-2020

केंद्र के 'म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स 2020' में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले नगर निगमों में इंदौर सबसे बेहतर हैं। इसके बाद सूरत और भोपाल का नंबर आता है। 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में नई दिल्ली म्युनिसिपल टॉप पर है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले निगमों में गुवाहाटी, कोटा और श्रीनगर आखिरी पायदान पर हैं। 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में शिलॉन्ग, इम्फाल आखिरी पायदान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+