Bengaluru Double Murder: केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से 3 आरोपी अरेस्ट, एक अन्य भी दबोचा गया
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। यह तीनों भागने की फिराक में थे।
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु के चौंकाने वाले दोहरे हत्याकांड में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनपर एक ब्रॉडबैंड कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक की हत्या का आरोप है। गिरफ्तार तीन लोगों में से एक एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है।
दोहरे हत्याकांड के पीछे बिजनेस राइवलरी को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में बिजनेस राइवलरी कंपनी में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी उठाया है। अमृतहल्ली स्टेशन की पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और संतोष उर्फ संथु (26) के रूप में हुई है। इन्होंने कंपनी में घुसकर कंपनी के सीईओ वीनू कुमार (40) और एमडी फणींद्र सुब्रमण्य (36) पर हमला किया। हमले से गंभीर चोटें लगने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

एक अन्य को भी दबोचा
पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर एक अन्य ब्रॉडबैंड कंपनी जीनेट ब्रॉडबैंड के मालिक अरुण कुमार आजाद को भी हिरासत में लिया गया हैं। उन्हें शहर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) से पकड़ा गया था। कथित तौर पर उन्होंने आधी रात के आसपास दिल्ली से उड़ान भरी।
यह भी कहा जा रहा है कि उसने हत्या में सीधे तौर पर शामिल तीन लोगों को सुपारी दी थी। जिसमें मुख्य आरोपी फेलिक्स भी शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच के लिए चार विशेष टीमें भी गठित की हैं। आगे की जांच जारी है और मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications