Bengaluru में भारी बारिश में बॉरिंग अस्पताल की दीवार गिरी, 7 की मौत, कैसे हुआ हादसा?

Bengaluru Bowring Hospital Wall Collapse: बेंगलुरु के शिवाजीनगर स्थित बोवरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की चारदीवारी भारी बारिश के कारण बुधवार शाम ढह गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम को हुई तेज बारिश और हवा के कारण हुई। मृतकों लोगों में अधिकतर अस्पताल के पास ठेले लगाने वाले रेहड़ी-पटरी वाले और आसपास से गुजर रहे राहगीर थे।

Bengaluru

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान दीवाल ढांचा अचानक ढह गया, जब कुछ लोग वहीं से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी चारदीवारी पर एक बड़ा तिरपाल लगा था, जिसके नीचे पटरी दुकानदार अपना काम करते थे। बारिश तेज होने पर, दुकानदार और पैदल यात्री आश्रय के लिए शीट के नीचे जमा हो गए। तभी तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच दीवार ढह गई और वहां मौजूद लोग उसके मलबे में दब गए।

अस्‍पताल पहुंचे सीएम सिद्धारमैया

आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और आपातकालीन टीमों के पहुंचने से पहले कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला। शिवाजीनगर के विधायक रिजवान अरशद ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है और सात अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, अधिकारी अभी भी प्रभावित लोगों की सटीक संख्या और पहचान की पुष्टि कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले।

बेंगलुरू में तूफानी हवाओं के साथ हुई तेज बारिश

बुधवार शाम को बेंगलुरु में मौसम का मिज़ाज अचानक बदला, शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश, तूफानी हवाएं और ओलावृष्टि दर्ज की गई। जेपी नगर, जयनगर , सरजापुर समेत अन्‍य कई इलाकों में लगभग एक घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई। इसी तरह, दक्षिण-पश्चिम बेंगलुरु के कुंबलगोडु और रामोहल्ली में तूफानी परिस्थितियों के साथ तेज बारिश की खबर मिली। सेंट्रल बेंगलुरु में, एमजी रोड और रेजिडेंसी रोड के आसपास के इलाकों में बारिश के अचानक झोंके आए, जहां जलभराव वाली सड़कें और तेज हवाएं व्यस्त गलियारों से गुजरती दिखीं।

Bengaluru में तूफानी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bengaluru में तूफानी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+