बेंगलुरू में अचानक एक ओर को झुकी चार मंजिला इमारत, खाली कराने के बाद तोड़ा गया
बेंगलुरू, 13 अक्टूबर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बुधवार को एक और चार मंजिला इमारत को नगर निगम के अफसरों ने गिरा दिया। ये इमारत को दिन पहले एक और हल्की सी झुक गई थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। जिसके बाद पश्चिम बेंगलुरु के कमला नगर स्थित इस चार मंजिला इमारत और आसपास के मकानों को खाली कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने इस इमारत को ध्वस्त कर दिया।

Recommended Video
अधिकारियों ने बिल्डिंग के झुक जाने के पीछे भारी बारिश और बिल्डिंग की कमजोर नींव को बताया है। रविवार और सोमवार को बेंगलुरु में भारी बारिश हुई थी, जिससे शहर भर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। शहर के कई इलाकों में जलजमाव देखा गया था।
बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में इमारतों के झुकने और गिरने की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। बीते हफ्ते कस्तूरी नगर में बेंगलुरु एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इमारत के झुक जाने के बाद इसमें रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने तत्काल यह जानकारी बृह्त बेंगलुरु महानगर पालिका को सूचना दी थी। जिसके बाद इमारत को खाली कर दिया गया था। उससे पहले 27 सितंबर को लक्कासंद्रा में एक पुरानी इमारत गिर गई थी। राहत की बात ये रही थी कि इस घटना में 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। कमजोर इमारतों के गिरने के खतरे को देखते हुए बेंगलुरु के नगर आयुक्त ने कहा है कि एक समिति बनाए जाएगी। जो ऐसी बिल्डिंगों की पहचान करेंगी, जो कमजोर हो चुकी हैं और उनके गिरने का खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications