Bengaluru Airport पर अब उतरेंगे दुनिया के सबसे बड़े विमान, KIA हुआ अब पूरी तरह से ग्लोबल

Bengaluru Airport News: बेंगलुरु का केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Kempegowda International Airport - KIA) अब नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। देश के प्रमुख एयरपोर्ट में से एक पर अब दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक तकनीक से लैस विमान भी उतर सकेंगे। केंपेगौड़ा एयरपोर्ट ने अपने नॉर्थ रनवे (09L/27R) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के "कोड-F" मानकों के अनुरूप अपग्रेड कर लिया है। अब यहां एयरबस ए380 (Airbus A380) और बोइंग 747-8 (Boeing 747-8) जैसे दुनिया के सबसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

यह अपग्रेडेशन भारत के एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कोड-F मानक उन विमानों के लिए निर्धारित हैं जिनकी विंगस्पैन (पंखों की चौड़ाई) 65 से 80 मीटर तक होती है। अब यहां आकार के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े विमान भी आसानी से उतारे जा सकते हैं।

Bengaluru Airport News

Bengaluru Airport के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धियां

⦁ बेंगलुरु एयरपोर्ट अब दक्षिण भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहां दो रनवे एक साथ टेकऑफ और लैंडिंग के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

⦁ एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह अपडेट न सिर्फ उड़ानों की क्षमता और सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि बेंगलुरु को वैश्विक एविएशन हब के रूप में नई पहचान भी देगा।

यह भी पढ़ें: Bengaluru-Mumbai train: बेंगलुरु-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन हो रही शुरू, 18 घंटे से बहुत कम हो जाएगा सफर का समय

⦁ अब एयरपोर्ट से लंबी दूरी की डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट्स जैसे अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक शुरू होने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

Bengaluru Airport को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक किया गया अपग्रेड

⦁ इस अपग्रेडेशन में रनवे की सतह को मजबूत बनाने के साथ एडवांस नेविगेशन और लाइटिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे फॉग या खराब मौसम में भी विमान आसानी से उतर सकें।

⦁ इससे विमानन सुरक्षा, संचालन की दक्षता, और पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपयोग - तीनों में सुधार होगा।

एयरपोर्ट के CEO हरिहरन नारायणस्वामी ने कहा, 'यह कदम बेंगलुरु को वैश्विक उड़ान नेटवर्क का अहम केंद्र बनाएगा और यात्रियों के अनुभव को और सुविधाजनक बनाएगा। इसके साथ ही केआईए अब मुंबई और दिल्ली के बाद भारत का ऐसा तीसरा एयरपोर्ट बन गया है जो पूरी तरह A380 कैटेगरी विमानों को हैंडल करने में सक्षम है।'

यह भी पढ़ें: Bengaluru Murder: कौन है वो मार्शल आर्ट्स का गुरु? जिसने पत्नी संग डिलीवरी एजेंट को दी खौफनाक मौत-VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+