बंगाली फिल्म के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, कहा- फिल्म से हटाओ राम, सीता का नाम
नई दिल्ली। 'पद्मावती' के बाद अब एक और फिल्म विवादों में आ गई है। कोलकाता में हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को बंगाली फिल्म 'रोंग बेरोंगर कोरी' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किए। इन संगठनों का कहना है कि फिल्म में दो कैरेक्टर का नाम हमारे देवता, राम और सीता के नाम पर हैं। फिल्म में इस नाम को बदला जाए या फिर को बैन किया जाए।

फिल्म में नहीं होगा कोई बदलाव
हालांकि फिल्म के डायरेक्टर, रंजन घोष ने फिल्म में किसी भी तरह के बदलाव करने से इंकार कर दिया है। रंजन घोष ने फिल्म के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को एक कलाकर के रचानात्मक स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास बताया। वहीं दूसरी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और फिल्म में नामों को बदलने की मांग की।

स्मृति ईरानी को लिखा पत्र
हिंदू जागरण मंच के पश्चिम बंगाल के प्रवक्ता, विवेक सिंह ने इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री, स्मृति ईरानी को पत्र भी लिखा है। पत्र में विवेक सिंह ने कहा है कि फिल्म में कैरेक्टर का नाम भगवान राम और सीता के नाम पर रखे जाने से हिंदू समाज की भावना आहत होगी इसलिए फिल्म में बदलाव किया जाए।

'रामायण से नहीं है कोई लेना देना'
विवेक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड से फिल्म पास हो जाने के बाद भी वो फिल्म के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। फिल्म के डायरेक्टर, घोष ने बताया कि उनकी फिल्म में 4 अलग अलग कहानी है। एक कहानी में कैरेक्टर का नाम, राम और सीता है लेकिन इसका किसी भी तरह से किसी पौराणिक या धार्मिक कहानी से कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications