बीच में ही ट्रिप कैंसिल कर कैब ड्राइवर ने टीवी एक्ट्रेस से की बदतमीजी, खींचकर कार से बाहर निकाला
नई दिल्ली। बंगाली टीवी कलाकर स्वास्तिका दत्ता ने आरोप लगाया है कि कोलकता में एक उबर कैब ड्राइवर ने उन्हें धमकाया और कैब से बाहर फेंक दिया। ये घटना तब हुई जब वे शूट के लिए जा रही थी। फिलहाल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वास्तिका ने अपने साथ हुई इस घटना का फेसबुक पर विस्तार में जिक्र किया। इस पोस्ट में उन्होंने कैब ड्राइवर की तस्वीर भी शेयर की।

बीच रास्ते में ड्राइवर ने कैंसिल की राइड
स्वास्तिका दत्ता ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह अपने घर से साउथ कोलकाता में स्थित स्टूडियो जाने के लिए उबर कैब बुक की लेकिन कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही ट्रिप कैंसिल कर दिया। ड्राइवर का नाम जमशेद था और स्वास्तिका ने बुकिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया। स्वास्तिका ने बताया कि ड्राइवर उन्हें पिक तो किया लेकिन राइड को बीच रास्ते में ही कैंसिल कर दिया और कैब से उतर कर जाने को कहने लगा। स्वास्तिका ने राइड बुकिंग का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें ड्राइवर का नाम, फोटो, कार नंबर और फोन नंबर भी था।
ड्राइवर ने खींचकर कैब से बाहर निकाला
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बीच रास्ते में कैब कैंसिल किए जाने से उन्हें काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने उतरने से इंकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवर उन्हें अपने इलाके में ले गया और गालियां देने लगा। वह कैब से उतरा और स्वास्तिका को खींचकर बाहर निकालने लगा। स्वास्तिका ने आस पास के लड़कों से मदद मांगी। इसपर ड्राइवर ने बंगाली में कहा- अब जो करना है कर लोग देखें तुम क्या कर सकती हो। स्वास्तिका ने इस घटना को लेकर ट्विटर पर भी लिखा। इसपर कोलकाता पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि- स्वास्तिका आपकी शिकायत के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। हम आरोपी को नहीं छोड़ेंगे।
बाइकर्स ने किया था पूर्व मिस इंडिया का पीछा
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी महिला कलाकार के साथ सड़क पर बदतमीजी हुई हो। बीते माह पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब काम से उबर कैब से लौटते हुए बाइक पर सवार कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया था। उन्होंने भी सारा किस्सा एक फेसबुक पोस्ट के जरिेए सुनाया था और घटना का एक वीडियो भी शेयर किया था। ये घटना बहुत बड़ी थी और लड़कों मे उशोसी की कैब का शीशा भी तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि जब मैं अपनी दोस्त को ड्रॉप कर रही थी तो तीन बाइक पर छह लड़कों ने आकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।मुझे बाहर खींच लिया और वीडियो डिलीट करने लिए मेरे फोन को तोड़ने की कोशिश की। मैं चिल्लाई तो आसपास के लोग आए, जिसके बाद वो वहां से गए। इसके बाद मैंने अपने पिता और अपनी बहन को बुलाया और उनके साथ घर गई।उशोशी ने इस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी कैब के ड्राइवर और उनके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी।
यह भी पढ़ें- अभिनेत्री पल्लवी जोशी हुईं फर्जीवाड़े का शिकार, बैंक खाते से 12000 रुपए की लगी चपत












Click it and Unblock the Notifications