Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनेत्री पल्लवी जोशी हुईं फर्जीवाड़े का शिकार, बैंक खाते से 12000 रुपए की लगी चपत

नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड से फर्जीवाड़े का नया मामला सामने आया है। इस बार फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस फर्जीवाड़े का शिकार हुई हैं। पल्लवी जोशी के अकाउंटर की जानकारी चोरी करके यूरोप में 12000 रुपए के ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पल्लवी ने शनिवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पल्लवी जोशी अंधेरी के सेवन बंगले में रहती हैं। पल्लवी जोशी के साथ यह फर्जीवाड़ा 5 जुलाई को हुआ है, लेकिन उनका क्रेडिट कार्ड उनके पास ही था।

pallavi joshi

पल्लवी जोशी ने बताया कि मुझे पांच से छह मैसेज एक के बाद एक प्राप्त हुए। अकाउंट से जो पैसे कटे थे व यूरोस में थे। मैंने इस बारे में अपने बैंक को जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। उन्होंने बताया कि मेरे खाते में से गलत तरीके से 12000 रुपए निकाले गए। पुलिस के सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि फर्जीवाड़ा करने वाले ने पल्लवी के खाते की जानकारी का इस्तेमाल यूरोप में टैक्सी ट्रिप का भुगतान करने के लिए किया था।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर रवींद्र बदगूजर ने बताया कि हमने इस मामले में भारतीय पीनल कोड और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी क्रेडिट कार्ड के साथ फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि जालसाज फर्जी ऐप के जरिए आपके कार्ड की जानकारी लेते हैं और उसके जरिए आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। लिहाजा अगर आप अपने बैंक का ऐप डाउनलोड कर रहे हैं तो पहले अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं और वहां से ऐप डाउनलोड करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+