Train Accident: चकनाचूर हुए कोच, डिब्बे के ऊपर चढ़ा डिब्बा, जानिए कंचनजंगा एक्सप्रेस से कैसे टकराई मालगाड़ी?
Kanchanjungha Express collided: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। कंचनजंगा एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई है, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 यात्री घायल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस की कम से कम दो बोगियां पटरी से उतर गई हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस एक्सीडेंट की सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे ट्रेन के कोच कबाड़ जैसे चकनाचूर हो गए हैं और डिब्बे के ऊपर डिब्बा चढ़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की वजह क्या है?

Kanchanjungha Express Train Accident Reason: कंचनजंगा एक्सप्रेस से कैसे टकराई मालगाड़ी?
- कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर सोमवार यानी 17 जून की सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई थी। 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मारी है।
- यह दुर्घटना उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर दूर हुई, जो पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र के सबसे बड़े और व्यस्त स्टेशनों में से एक है। अगर इलाके की बात करें न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से आगे कटिहार रेलवे डिवीजन के रंगापानी इलाके में हुई है।

- दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने एएनआई से कहा, "दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई है, 30 घायल हैं। स्थिति गंभीर है। यह घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। बचाव अभियान शुरू हो गया है और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन गैस कटर से डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकाल रही है। अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

- एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया, "करीब 25 लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें जानलेवा चोटें नहीं आई हैं। हम जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मारी है।''
Kanchanjungha Express collided: आप इन हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं?
- सियालदाह स्टेशन पर एक विशेष हेल्पलाइन बूथ बनाया गया है। जिसके हेल्पलाइन नंबर हैं:- 03323508794, 033-23833326
- नैहाटी में हेल्पलाइन नंबर: रेलवे नंबर 39222. बीएसएनएल नंबर 033-25812128












Click it and Unblock the Notifications