200 रुपए की चोरी के शक में लड़के को उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो बनाकर डाला फेसबुक पर

कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बर्बर घटना सामने आई है। एक दुकानदार और उसके दो दोस्तों ने 10 साल के एक लड़के को चोरी के संदेह में जमकर पीटा और यातनाएं दी। लड़के पर 200 रुपये चुराना का आरोप है। आरोपियों ने लड़के की मारपीट को फिल्माया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। अंतर्द्वीप गांव के रहने वाले सफीकुल इस्लाम ने बुधवार सुबह लड़के को अपनी दुकान से 200 रुपए चोरी करते हुए रंगों हाथों पकड़ा था। जिसके बाद उसने बच्चे की पिटाई कर दी। पीड़ित लड़का पास की ही एक दुकान में काम करता है।

 Murshidabad

इस्लाम एक ग्रोसरी की दुकान चलाता है। उसने लड़के को पिटाई का बनाया हुआ वीडियो सोशल फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होने के कुछ देर बाद काफी तेजी से वायरल हो गया। लोग दुकानदार की अलोचना करने लगे साथ ही उस वीडियो को फेसबुक से हटाने का दबाव बनाने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि,इस्लाम और उसके दो दोस्त नुहु शेख और नजीमुल शेख ने बच्चे को उल्टा लटका रखा है। डंडी उसकी पीठ पर मार रहे हैं। बच्चा उससे लगातार माफी मांग रहा है और छोड़ने की याचना कर रहा है।

इस घटना के बाद बच्चे के पिता ने इस्लाम और उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें चोरी के किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़के के पिता संवर शेख ने कहा, मेरे बेटे ने पैसे नहीं चुराए थे। उसे संदेह के आधार पर मारा-पीटा गया। वह हिलढुल भी नहीं पा रहा है। मैं चाहता हूं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

शमसेरगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित भक्त ने कहा, लड़के के पिता ने नुहू शेख, सफीकुल इस्लाम और नजीमुल शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हमने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के बाद लड़के को उसके घर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+