तमिलनाडु के बाद अब बंगाल ने NEET के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, ममता सरकार ने कही ये बात

Bengal News: तमिलनाडु के बाद अब NEET के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ है। बंगाल विधानसभा में NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें कहा गया है कि हाल ही में हुई परीक्षा में धांधली हुई थी।

बंगाल सरकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि मेडिकल के लिए होने वाली नीट परीक्षा से बंगाल को बाहर रखा जाए। बंगाल से पहले तमिलनाडु विधानसभा में भी ऐसा प्रस्ताव पारित हो चुका है। दोनों राज्यों का कहना है कि हम मेडिकल प्रवेश परीक्षा में वही पुरानी व्यवस्था चाहते हैं।

Mamta Banerjee

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ठीक एक दिन बाद बंगाल विधानसभा ने यह प्रस्ताव पारित किया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ही कहा था कि नीट परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी। बंगाल सरकार के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का भी इस संबंध में बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा, 'जब इन परीक्षाओं को केंद्र सरकार को सौंपा गया था, तो यह संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाला कदम था। हमने इसका विरोध भी किया था। तब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि केंद्र को नीट परीक्षाएं आयोजित नहीं करानी चाहिए। अब वे देश के प्रधानमंत्री हैं।'

वहीं, टीएमसी सरकार के इस प्रस्ताव का भाजपा की ओर से भी विरोध किया गया। भाजपा के शंकर घोष ने कहा, 'जिन लोगों ने विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव लाया है, वे खुद शिक्षा व्यवस्था में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस और पारदर्शिता का आपस में कोई संबंध नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+