Bengal Opinion Poll: पुरुलिया, बांकुड़ा समेत इन 5 जिलों का ओपिनियन पोल, TMC-BJP दोनों के लिए खतरे की घंटी!

Bengal Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल और सर्वे का दौर चल रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। TV9 बांग्ला के ओपिनियन पोल में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। पब्लिक ओपिनियन सर्वे में पांच अहम जिलों पुरुलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान की 49 विधानसभा सीटों का रुझान सामने आया है।

सर्वे के मुताबिक इन पांच जिलों में कुल 49 सीटों में से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 16 सीटों पर आगे चल रही है। बची हुई 16 सीटों पर कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ओपिनियन पोल सिर्फ संभावित रुझान होते हैं। इन्हें नतीजों का पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता है।

Bengal Opinion Poll

Bengal Opinion Poll: इन 5 जिलों में कांटे की टक्कर

पुरुलिया: बीजेपी की बढ़त कायम

पुरुलिया जिले की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे बताई जा रही है, जबकि 3 सीटों पर कड़ी टक्कर है। 2021 में यहां बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत रहा था और वही रुझान इस सर्वे में भी दिखाई दे रहा है।

बांकुड़ा: मुकाबला दिलचस्प

12 सीटों वाले बांकुड़ा में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। तृणमूल 2 सीटों पर बढ़त में है, जबकि 4 सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। यहां दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

झारग्राम: TMC की मजबूत पकड़

4 सीटों वाले झारग्राम में तृणमूल 3 सीटों पर आगे है। एक सीट पर कांटे की टक्कर की संभावना है। 2021 में यहां तृणमूल ने क्लीन स्वीप किया था और फिलहाल भी उसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

पश्चिम मिदनापुर: TMC को बढ़त

15 सीटों वाले पश्चिम मिदनापुर में तृणमूल 9 सीटों पर आगे है। बीजेपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 5 सीटों पर मुकाबला कड़ा है। यह जिला दक्षिण बंगाल की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है।

पश्चिम बर्दवान: बराबरी की जंग

9 सीटों वाले पश्चिम बर्दवान में 3-3 सीटों पर तृणमूल और बीजेपी आगे हैं। बाकी 3 सीटों पर करीबी मुकाबला होने के आसार हैं।

TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर

बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर इन पांच जिलों का ओपिनियन पोल देखें, तो गणित बेहद रोचक बनता दिख रहा है। 49 सीटों में से 33 सीटों पर सीधी बढ़त और 16 पर कड़ी टक्कर यह संकेत देती है कि 2026 का विधानसभा चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धी हो सकता है। बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है और दोनों ही पार्टियों के लिए यह एक तरीके से खतरे का संकेत है। फिलहाल किसी पार्टी को स्पष्ट बढ़त नहीं दिख रही है। हालांकि, ओपिनियन पोल हमेशा नतीजों में नहीं बदलते हैं और यह सिर्फ अनुमान होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+