Bengal News: बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब बनेगा राम मंदिर, BJP नेता ने निर्माण के लिए मांगे 1 रुपया चंदा
Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही धर्म और आस्था के आधार पर राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया है। हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले बाबरी मस्जिद के निर्माण का ऐलान किया है। अब बीजेपी नेता ने बंगाल में राम मंदिर बनाने का ऐलान किया है। गुरुवार को कोलकाता के साल्ट लेक क्षेत्र में कई प्रमुख जगहों जैसे सिटी सेंटर और करुणामयी पर ऐसे पोस्टर लगाए हैं। इनमें पूर्वी कोलकाता में अयोध्या की तर्ज पर विशाल राम मंदिर कॉम्प्लेक्स बनाने का दावा किया गया है।
इन पोस्टरों पर चार बीघा भूमि पर मंदिर निर्माण का प्रस्ताव दिखाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए आम लोगों से चंदा देने की अपील भी गई है। पोस्टर में बताया गया है कि मंदिर परिसर में स्कूल, अस्पताल, ओल्ड-एज होम और कई जनकल्याण सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा।

Bengal News Ram Mandir: राम मंदिर बनाने के लिए लगे पोस्टर
- राम मंदिर बनाने के लिए पोस्टर स्थानीय BJP नेता और बिधाननगर यूनिट के पूर्व अध्यक्ष संजय पोयरा के नाम से लगाए गए हैं। पोस्टरों में लोगों से मंदिर निर्माण के लिए केवल एक रुपये का चंदा देने की अपील भी की गई है।
- बाबरी मॉडल की मस्जिद के बाद 'राम मंदिर पोस्टर' से समय में सामने आए हैं जब बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें: West Bengal School Holidays 2026: कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
- 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर सस्पेंडेड TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में बाबरी मॉडल की मस्जिद की नींव रखी थी।
- उसी दिन BJP ने मुर्शिदाबाद के बंजाटिया इलाके में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन कर राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया था।
Ram Mandir बनाने के लिए चंदा देने की अपील
बीजेपी नेता संजय पोयरा ने इसे राम राज्य की अवधारणा पर आधारित एक सामाजिक और आध्यात्मिक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, 'राम के राज्य में राम का मंदिर अवश्य होना चाहिए। बिधाननगर में अयोध्या जैसा मंदिर बनेगा।' हालांकि, उन्होंने मंदिर की प्रस्तावित जमीन की लोकेशन बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि फिलहाल जगह का खुलासा नहीं कर सकते हैं। इससे अनावश्यक बाधाएं खड़ी हो जाएंगी। बीजेपी नेता ने दावा किया कि कई लोग पहले ही जमीन, निर्माण सामग्री और मूर्तियां दान देने की पेशकश कर चुके हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास 26 मार्च, यानी रामनवमी के दिन किया जाएगा।
मंदिर के साथ अस्पताल, स्कूल और ओल्ड एज होम भी बनेगा
पोयरा ने कहा कि वे मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 1 रुपया भी सम्मानपूर्वक स्वीकार करेंगे। पोस्टरों में दावा किया गया है कि प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में गरीबों का अस्पताल, बच्चों का स्कूल, ओल्ड-एज होम और महिला सशक्तिकरण केंद्र भी शामिल होंगे। बिधाननगर सिविक अथॉरिटी की ओर से अब तकइस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मंदिर निर्माण को लेकर उन्हें किसी प्रकार का आवेदन मिला है या नहीं।
यह भी पढ़ें: West Bengal में मुस्लिम वोटरों का है समर्थन, फिर भी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस क्यों है बेचैन?












Click it and Unblock the Notifications