West Bengal Election: चंद्रनगर में बोले शुभेंदु अधिकारी- 50 हजार वोटों से ममता बनर्जी का हारना तय

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान तो नहीं किया लेकिन वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां काफी ज्यादा तेज हैं। बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां दोनों ही पार्टियां लगातार रैलियां करने में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर टीएमसी से बीजेपी के खेमे में आए शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी ममता सरकार पर हमलावर हैं। साथ ही दावा किया है कि इस बार ममता बनर्जी की हार निश्चित है।

Bengal Election

चंद्रनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि नंदीग्राम से कौन चुनाव लड़ेगा। ये फैसला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को लेना है, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कम से कम 50 हजार वोट से हारें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं नंदीग्राम की देखरेख करूंगा, आप लोग चंद्रनगर की देखभाल करते रहें। वहीं वाम मोर्चे के लोगों के लिए उन्होंने कहा कि आप रैलियों में जा रहे हैं तो जाइए, लेकिन ये सुनिश्चित करें कि बीजेपी को ही वोट देना है। वे (टीएमसी) आपको वोट डालने की इजाजत नहीं देंगे। आप ट्रेलर देख रहे हैं, पिक्चर अभी बाकी है।

...राजनीति से लेंगे संन्यास
दरअसल ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ये सीट ना केवल टीएमसी का गढ़ है, बल्कि शुभेंदु की परंपरागत सीट भी रही है। कुछ दिन पहले कोलकाता में हुई एक रैली में शुभेंदु ने कहा था कि अगर वो ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से नहीं हराते हैं, तो वो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने उस दिन भी साफ किया था कि उम्मीदवारी पर आखिरी फैसला बीजेपी लीडरशिप करेगी, क्योंकि यहां टीएमसी की तरह मनमानी नहीं होती, बल्कि चर्चा से चीजें तय होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषक बनर्जी की तानाशाही चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+