आलीशान ऑफिस को छोड़ छोटे से कमरे में ममता बनर्जी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्यों उनके लिए है लकी?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होंगे। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में टीएमसी नेताओं ने बगावत की, लेकिन ममता बनर्जी जी-जान से तीसरी बार सत्ता पाने के लिए मेहनत कर रहीं। इस बीच शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। खास बात तो ये रही कि मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने आलीशान ऑफिस को छोड़कर कोलकाता के कालीघाट स्थित एक छोटे से कमरे में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसके बाद से उस कमरे की चर्चा हो रही है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: क्या है Mamata Banerjee के Lucky Room का राज ? | वनइंडिया हिंदी
    10x10 का है कमरा

    10x10 का है कमरा

    दरअसल चुनाव आते ही कई नेता टोटके, तो कई मंदिरों के चक्कर लगाने लगते हैं। कुछ नेता तो ऐसे हैं, जो पंडित और ज्योतिष से पूछकर नामांकन करते हैं। इसी तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कहानी है, जो कालीघाट के एक कमरे को अपने लिए लकी मानती हैं। वैसे तो ये कमरा 10x10 का है, लेकिन उनका मानना है कि इससे प्रत्याशियों का ऐलान करने पर उन्हें जीत मिलेगी। वहीं शुक्रवार को इसलिए प्रत्याशियों की लिस्ट आई क्योंकि इस दिन को भी सीएम भाग्यशाली मानती हैं।

    2019 में मामला पड़ा उल्टा

    2019 में मामला पड़ा उल्टा

    बंगाल के राजनीतिक जानकार बताते हैं कि 2011 के चुनाव में ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित इस छोटे से कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद चुनावों में उन्होंने अच्छी जीत हासिल की। फिर 2016 में भी उन्होंने यही कमरा चुना और दोबारा बंगाल में सरकार बनाई। इसके बाद मामला उल्टा पड़ गया। 2019 के आम चुनावों के दौरान सीएम ने मीडिया से बात करने के लिए एक बड़े हॉल को चुना। इसके बाद चुनाव के नतीजों से वो हैरान रह गईं, क्योंकि टीएमसी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वहीं बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया।

    3 सीटों पर उम्मीदवार नहीं

    3 सीटों पर उम्मीदवार नहीं

    टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सीएम ने खुद नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल की तीन सीटों पर टीएमसी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी की ओर से फाइनल लिस्ट में 51 महिलाओं और 42 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+